भीलवाड़ा।
भीमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने हथकढ़ शराब के तस्करों के ठिकानों पर गुरुवार शाम दबिश दी। सहायक उप निरीक्षक अर्जुन लाल सालवी की अगुवाई में कार्रवाई के दौरान तिलकनगर में यश विहार क्षेत्र से रामप्रसाद सांसी को गिरफ्तार कर उसके ठिकाने से चार सौ लीटर हथकढ़ शराब जब्त की। इसी प्रकार टीम ने दादाबाड़ी से किशन सांसी को दो कर्टन देसी शराब के पव्वे समेत गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
एक हजार लीटर वाश नष्ट एवं 4 लीटर अवैध हथकढ़ी शराब ले जाते एक गिरफ्तार
बागोर. पुलिस ने गुरुवार दोपहर आमली कॉलोनी के जंगल में दबिश देकर एक हजार लीटर वाश को नष्ट किया। थानाधिकारी रामकिशन गोदारा ने बताया कि आमली कॉलोनी के जंगलों में अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी । जहां कजंरो के डेरे और सांसियो के कुओं और जंगलों में वाश से भर ड्रम नष्ट किए और हथकढ़ी शराब को बनाने में उपयोगी सामग्री में मिट्टी के बर्तन एवं लोहे के मटके और प्लास्टिक के ड्रमों को तोड़ा।
वहां एक आरोपी प्लास्टिक की जरीकेन लिए खड़ा मिला । जहां जरीकेन को चेक किया तो उसमें 4 लीटर हथकढ़ी शराब पाई गई । पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम आमली कॉलोनी निवासी शंकर कंजर होना बताया। जिस पर उसे गिरफ्तार कर अवैध शराब परिवहन करने के जुर्म में मुकदमा दर्ज कर शराब जप्त की । इस मामले में अनुसंधान जारी है ।





No comments:
Post a Comment