दौसा ग्रामीण. श्रीश्याम मन्दिर चरणधाम में आयोजित होने वाले श्रीश्याम महायज्ञ के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ झण्डा पूजन कर यज्ञस्थल पर स्थापित किया गया। इसके बाद यज्ञ वेदी एवं मण्डप निर्माण कार्य शुरू हो गया।
इस दौरान प्रधान कुण्ड यजमान लक्ष्मीनारायण, घनश्याम मेठी ने पूजन किया। समिति की ओर से 7 फरवरी से शुरू हो रहे पाटोत्सव के दौरान सुबह 7 बजे सहजनाथ महादेव से शाही लवाजमे के साथ कलशयात्रा निकाली जाएगी। शाम छह बजे से भजन संध्या होगी। इसमें डॉ. अनिल रजनीश फतेहाबाद, विजेन्द्र चौहान एवं अजय शर्मा दौसा प्रस्तुति देंगे। वहीं 9 से 17 फरवरी तक सुबह 7 से 10 बजे तक यज्ञ आयोजित होगा। पाटोत्सव के दौरान रामकथा, दुर्लभ सत्संग, नानी बाई का मायरा, भक्तमल कथा एवं 108 रामायण पठन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। रामायण पाठ यजमान ओमप्रकाश शर्मा, स्वागताध्यक्ष जगदीशप्रसाद, विजयकुमार मित्तल, सत्संग यजमान प्रमोदसिंह चौहान, ओमप्रकाश आमेरिया, सत्यनारायण विजय, चन्द्रप्रकाश चौधरी, राजेश ठाकुरिया, राजेन्द्र विजय, माधोलाल केदावत, मनोज बिंवाल, राजा, श्याम खूंटेटा एवं सुरेशचन्द शर्मा जोण आदि मौजूद थे।
कलश यात्रा से संगीतमय रामकथा शुरू
लालसोट . शहर के गंगापुर सिटी रोड़ स्थित मंडी तिराहे के पास शिव मंदिर पर सोमवार से संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ की शुरुआत मंगल कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर से गाजे बाजे के साथ रवाना होकर आयोजन स्थल पर पहुंची। इस दौरान जगह जगह स्वागत किया गया। कलश यात्रा के आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद कथा वाचक विष्णु शास्त्री ने कहा कि रामायण महाग्रंथ की प्रत्येक चौपाई व दोहा पूरी तरह प्रमाणिक है और इस महाग्रंथ में इस संपूर्र्ण संंसार का सार छिपा है।(नि.प्र)
मूर्तियों की प्रतिष्ठा
मानपुर . कस्बे की बंगला वाली ढाणी में सोमवार को शिव पंचायत मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रों से पंडित सुमेर सिंह ने सम्पन्न कराई। उन्होंने कहा कि शिव पंचायत की प्राण प्रतिष्ठा करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है। मनुष्य को अपने मां बाप की हमेशा सेवा करनी चाहिए। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में प्रसादी ग्रहण की।
सैक्टर स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
बडिय़ाल कलां. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनियों का एक दिवसीय सैक्टर स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को बडिय़ाल कलां में आयोजित हुआ।
प्रशिक्षक सीताराम दायमा ने बताया कि प्रशिक्षण में महिला पर्यवेक्षक प्रज्ञा सिंह फौजदार ने बच्चों में वृद्धि, शारीरिक विकास, ऊपरी आहार, बच्चों की मापने वाली मशीन के बारे में जानकारी दी।कल्प संस्था के निदेशक इन्द्रपाल सिंह एवं जिला संयोजक परबतसिंह राठौड़ ने मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्रों के बारे में बताया। सीडीपीओ रमन कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता एवं सहयोगिनी प्रशिक्षण में सिखाई गई विधाओं की जानकारी केन्द्रों पर महिलाओं को दें। प्रशिक्षण में बडिय़ाल कलां, नंदेरा, खेड़ी, मंूडघिस्या एवं रलावता की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहयोगिनी उपस्थित थी।





No comments:
Post a Comment