आरोपित को उम्र कैद
झुंझुनूं. लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण व बालक अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम के विशेष न्यायाधीश सुकेश कुमार जैन ने ढाई वर्षीय मासूम से बलात्कार के आरोपित नानड़ की ढाणी तन रघुनाथपुरा (सूरजगढ़)निवासी नरेश उर्फ पप्पू मेघवाल को गुरुवार को आजीवन कारावास व अर्थ दण्ड की सजा सुनाई है। खास बात यह है कि इसमें खुद पीडि़ता के माता-पिता पक्षद्रोही हो गए थे, फिर भी सबूतों के आधार पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया।
प्रकरण के अनुसार 22 नवम्बर 2012 को बालिका के पिता ने पुलिस थाना सूरजगढ़ पर एक रिपोर्ट दी की वह बाहर गया हुआ था। शाम जब वह घर आया तो उसकी पत्नी ने बताया कि वह शाम को चार बजे पानी लाने कुएं पर गई थी, उस समय मासूम चौक में खेल रही थी।इस पर मौका देखकर आरोपी नरेश ने मासूम से दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नरेश के विरूद्ध बलात्कार आदि का चालान पिलानी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया। जहां से मामला सेशन न्यायाधीश झुंझुनूं को भेजा गया, जिन्होंने मामला अपर सेशन न्यायाधीश संख्या एक झुंझुनूं कैंम्प चिड़ावा को भेज दिया।
यहां पीडि़ता के पिता व मां ने आरोपी नरेश के खिलाफ गवाही दी, लेकिन पोक्सो एक्ट लागू होने से यह मामला झुंझुनूं स्थित पोक्सो न्यायालय में भेज दिया गया। झुंझुनूं पोक्सो न्यायालय में बयानों के दौरान पीडि़ता के माता-पिता पहले के दिए बयानों से मुकर गए। न्यायालय ने नरेश उर्फ पप्पू को दोषी माना।पीडि़ता के माता-पिता के आरोपी को सजा दिलाने में असहयोग का रुख अपनाने पर जिला विधिक सेवा प्रधिकरण को पीडि़ता के व्यसक होने पर प्रतिकर राशि को आहरित करने के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक लोकेन्द्र सिंह शेखावत ने पैरवी की।
सूरजगढ़ के युवाओं ने दौड़ में दिखाया दम
सरदारशहर. सेना भर्ती रैली के चौथे दिन गुरुवार अल सुबह गांधी विद्या मंदिर में स्थित शिवाजी स्टेडियम में कोहरे के कारण दो घण्टे देरी से दौड़ शुरू हुई। जिसमें चूरू व सूरजगढ ब्लॉक के युवाओं ने हिस्सा लिया। दोनों ब्लॉक से 5744 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। लेकिन आयोजन स्थल 46 41 यानी 8 1 फीसदी युवाओं ने ही हिस्सा लिया। भोर में करीब चार बजे से शुरू हुई 16 00 मीटर की दौड़ में 48 1 यानी करीब 10 फीसदी अभ्यर्थी ही सफल हो सके। इन चिह्नित युवाओं को अगले चरण मेडिकल टेस्ट के लिए योग्य माना गया। सुबह कड़ाके की ठण्ड की परवाह किए बगैर युवा दौड़ में शामिल हुए। दौड़ के दौरान कई युवा गिर गए। जवानों ने उन्हें ट्रैक से उठाकर मैदान पर ले गए। उन्हें वहीं पर प्राथमिक उपचार देकर आयोजन स्थल से बाहर कर दिया गया।





No comments:
Post a Comment