नर्इ दिल्ली। साल के दूसरे दिन सेंसेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी आेर निफ्टी भी भारी दबाव में दिखार्इ दे रहा है। मंगलवार को भी कुछ एेसा ही देखने को मिला था। शुरूआती कारोबार के दबाव में रहने के बाद अच्छी खरीदारी देखने को मिली थी। बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बुधवार को भी सेंसेक्स 56.13 अंकों की गिरावट के साथ 36198.44 अंकों की गिरावट के साथ खुला आैर निफ्टी 6.50 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 10869.05 अंकों पर खुला था। दूसरी आेर बीएसर्इ मिडकैप आैर बीएसर्इ स्माॅलकैप मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। एनएसर्इ मिडकैप भी 0.38 फीसदी अंकों की गिरावट के साथ है। आइए आपको भी बताते हैं कि सेंसेक्स आैर निफ्टी मौजूदा समय में किस आेर बढ़ रहा है…
लाल निशान पर पहुंच बाजार
मौजूदा समय में शेयर बाजार लाल निशान पर जा चुका है। बांबे स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 144.63 अंकों की गिरावट के साथ 36109.94 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी आेर नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक 4.45 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 10858.10 अंकों पर कारोबारी स्तर पर है। बीएसर्इ स्माॅलकैप 11.97 आैर बीएसर्इ मिडकैप 28.74 अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं। एनएसर्इ मिडकैप 0.22 फीसदी की बिकवाली के दौर से गुजर रहा है।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो तीन ही एेसे सेक्टर दिखार्इ देर रहे हैं जो लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आॅटो 48.13 अंक, बैंक एक्सचेंज 24.63 आैर मेटल 65.05 अंकों की गिरावट के साथ हैं। वहीं दूसरी आेर बैंक निफ्टी 232.20 अंकों की भारी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आॅयल एवं गैस कंपनियों में 3.78 अंकों की मामूली बढ़त दिखार्इ दे रही है। आर्इटी सेक्टर में 14.61 अंकों की बढ़त दिखार्इ दे रही है।





No comments:
Post a Comment