Breaking News
recent

भाजपा ने नहीं किया वादा पूरा-तोगडिय़ा

मेहंदीपुर बालाजी. अंतरारष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा कि साढ़े चार वर्ष पूर्व अयोध्या में राम मंदिर बनाने, कश्मीर से धारा 370 हटाने व हिन्दुओंं को वापस बसाने, रोजगार देने व किसानों को खुशहाल बनाने का वादा करते हुए भाजपा सत्ता में आई, लेकिन पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के बाद भी भाजपा ने अपना वादा पूरा नहीं किया।

 

 

तोगडिय़ा ने यह बात शुक्रवार को कस्बे के उदयपुरा रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में एएचपी व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। तोगडिय़ा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में अल्पसंख्यक कहे जाने वाला वर्ग अब बहुसंख्यक हो गया है। हिन्दुओं के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। देश के कई राज्यों में हिन्दू अल्पसंख्यक हो गए हैं। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर उसे कठोरता से लागू किया जाना चाहिए, नहीं तो आगामी 50 वर्षों में हिन्दू अल्पसंख्यक हो जाएंगे।

 

 

उन्होंने कहा कि देश में हिन्दू सरकार की दरकार है। वे इसके लिए कार्य करेंगे तथा आगामी माह से राजनीतिक दल का गठन करेंगे। उनकी पार्टी राम मंदिर बनाने, कश्मीर में हिन्दुओं को बसाने, किसान कल्याण के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने, युवाओं को रोजगार देने, शिक्षा-स्वास्थ्य के लिए नीति बनाने का काम करेगी। उन्होंने देश में राम, किसानों को दाम, युवाओं को काम, अबकी बार हिन्दू सरकार का नारा दिया। तोगडिय़ा ने धारा 370 को लेकर भी जमकर कटाक्ष किए। इससे पूर्व भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीपक जलाकर बैठक का उद्घाटन किया।

 


मोटरसाइकिल रैली के रूप में पहुंचे


एएचपी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा कड़ी सुरक्षा के बीच बालाजी मोड़ से मोटरसाइकिल रैली के रूप में मुख्य बाजार होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे तथा वापस बालाजी मंदिर के पास से कोटा के लिए रवाना हो गए। तोगडिय़ा कोटा जाते वक्त राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष गजेन्द्र मिश्रा के आवास पर भी ठहरे तथा पदाधिकारियों से चर्चा की।

 

इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री महावीर, प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजनदेव बोहरा, बजरंग दल प्रांत अध्यक्ष गजेन्द्र मिश्रा, महेन्द्र मीणा, दीपक सहारिया, जान सिंघल, लाखनसिंह, कमल बैरवा, महेन्द्र गर्ग समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। मानपुर पुलिस उपाधीक्षक आरके मीणा व थाना प्रभारी भगवानसिंह समेत बड़ी तादात में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। सीआईडी भी टोह लेती नजर आई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.