Breaking News
recent

सिधमुख में टूटे स्टेट बैंक के ताले, सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क ले गए साथ

चूरू. जिले के सिधमुख उप तहसील मुख्यालय पर बुधवार रात को अज्ञात चोरों ने स्टेट बैंक के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। बैंक का लॉकर नहीं टूटा इस कारण वे रूपए चोरी नहीं कर सके। जानकारी के अनुसार बुधवार रात दस बजे बाद अज्ञात चोर बैंक के आगे का ताला तोड़कर उसमें घुसे। उन्होंने बैंक में काउंटरों को देखा और सामान बिखेर दिया। वहां उन्हें कुछ नहीं मिला तो वे बैंक की तिजोरी की तरफ गए और उसे उन्होंने तोडऩे का प्रयास किया। तिजोरी का ताला नहीं टूटा। इस कारण वे रूपए नहीं ले जा सके। इसके बाद अज्ञात चोर पास में ही स्थित बैंक मित्र में घुसे वहां उन्होंने काउंटर संभाले और और लोगों की ओर से जमा करवाए गए दराज में पड़े रुपए लेकर चोर फरार हो गए। सुबह लोगों ने बैंक का ताला टूटा होने की जानकारी पुलिस को दी। एएसआई नमोनारायण मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबनी की।

चोर ले गए हार्डडिस्क
सालासर के शोभासर गांव में बैंक लूट की घटना के बाद ही सिधमुख के स्टेट बैंक में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। लेकिन चोर शातिर थे। वे सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क निकालकर ले गए ताकि कोई सबूत पुलिस का ना मिले।

बैंक प्रशासन नहीं गंभीर
जिले में बैंक और एटीएम में सुरक्षा का अभाव है। जिले में लूट और चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है। इसके बाद में न तो बैंक और न ही जिला प्रशासन इसके प्रति गंभीर है। ऐसे में ये घटनाएं दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.