खण्डार. तहसील क्षेत्र में पटवार हलका पावण्डी में दिनों दिन लोग सरकारी भूमि पर कब्जा करने में लगे हुए हैं। ऐसा ही मामला पटवार हलका पावण्डी में सामने आया है। यहां करीब 95 बीघा चरागाह जमीन व दस बीघा सिवायचक भूमि है। करीब 25 बीघा जमीन खातेदारी है। खातेदारी जमीन तीन खातेदारों में बंटी हुई है, लेकिन मौके पर प्रत्येक खातेदार के द्वारा 25-25 बीघा जमीन मौके कब्जे में कर रखी है। चरागाह भूमि पर कब्जा करने के साथ ही चरागाह भूमि पर अवैध निर्माण भी किया जा रहा है। इस पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
पूर्व में पटवार संघ अध्यक्ष ने हटाया था कब्जा
पूर्व पटवार संघ अध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि पावण्डी में चरागाह जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। पहले भी मौके से पिल्लरों को हटाकर कब्जा नहीं करने दिया गया।
मुझे मामले की जानकारी नहीं है। चरागाह जमीन पर अतिक्रमण पर कार्रवाई करेंगे।
पन्नालाल मीणा, तहसीलदार, खण्डार
भैंरूजी के स्थान से हटवाया अतिक्रमण
मलारना डूंगर. ग्राम पंचायत मुख्यालय बिच्छीदौना में स्थित भैरूजी के स्थान के आस-पास हो रहे अतिक्रमण पर सोमवार को जेसीबी से अतिक्रमण कर डाला गया रेवड़ साफ किया गया। तहसीलदार प्रीति मीणा के निर्देशन में पुलिस व राजस्व कर्मियों ने पंचायत के सहयोग से अतिक्रमण हटवाया। भैरूजी के स्थान के आस-पास गांव के ही कुछ लोगों ने बाड़े बनाकर व रेवड़ डाल कर अतिक्रमण कर रखा था। इस सम्बंध में ग्रामीणों ने लोक आयुक्त को शिकायत की थी। इसपर अतिरिक्त जिला कलक्टर के निर्देश पर सोमवार को तहसीलदार प्रीति मीणा, गिरदावर सुरज्ञान गुर्जर, हलका पटवारी प्रेमराज गुर्जर, मलारना डूंगर पटवारी रामप्रसाद बैरवा, मलारना डूंगर थाने से हैड कांस्टेबल नत्थन सिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। ग्राम पंचायत की ओर से उपलब्ध जेसीबी मशीन से चिह्नित अतिक्रमण हटवाया गया।
पावण्डी हलके में चरागाह जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट पूर्व में भी तहसीलदार को दे दी गई है। निर्माण कार्य का पता नहीं हैं।
पूजा मथुरिया, पटवारी, पावण्डी हलका





No comments:
Post a Comment