Breaking News
recent

शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, दी अनशन की चेतावनी

सोइंतरा (जोधपुर). शेरगढ़ क्षेत्र के राउमावि खिरंजा खास में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर सरपंच मोहन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शेरगढ़ में उपखंड अधिकारी महावीरसिंह जोधा को ज्ञापन सौंपा था। वहीं मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य द्वार की तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।

 

ग्रामीणों ने बताया कि राउमावि खिरंजा खास स्कूल में 344 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस विद्यालय में तृतीय श्रेणी के दो व द्वितीय श्रेणी संस्कृत व विज्ञान विषय के शिक्षक व वरिष्ठ लिपिक सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। जबकि शारीरिक शिक्षक पिछले साल से कलक्ट्रेट कार्यालय जोधपुर में प्रतिनियुक्ति पर हैं। दो अन्य शिक्षक भी सूरसागर उपखंड कार्यालय में व एक अन्य शिक्षक जोधपुर में प्रतिनियुक्ति हैं। बोर्ड की परीक्षाएं भी बिल्कुल नजदीक है, ऐसे में विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार मय है।

 

इस पर प्रधानाचार्य ने ग्रामीणों से समझाइश कर विद्यालय का ताला खुलवाया व ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे इस मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर खाली पदों भरने व प्रतिनियुक्ति रद्द करवाकर छात्रों की पढ़ाई सुचारू करवाने का प्रयास करेंगे। ग्रामीणों ने रिक्त पदों पर शिक्षक नियुक्त करने व पीटीआई सहित 4 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति निरस्त करके पुन: खिरंजा खास विद्यालय में नियुक्त करने की मांग की।

 

इस पर ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि तुरंत रिक्त पद नहीं भरे गए तो भविष्य में आन्दोलन के साथ - साथ अनशन किया जाएगा। इस दौरान भंवरसिंह, दीपसिंह, कमलेश बामणिया सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.