लालसोट . शहर के विभिन्न इलाकों में पिछले एक पखवाड़े में चोरी की एक के बाद एक कई वारदातें हो चुकी हैं। इनमें से एक का भी खुलासा नहीं होना लालसोट पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। गुरुवार सुबह शहर की ईदगाह कॉलोनी क्षेत्र से भी चोरी की एक वारदात का मामला प्रकाश में आया।
इन चोरी की वारदातों ने पुलिस द्वारा रात्रि को नियमित गश्त के सभी दावों ही हवा निकाल कर रख दी है।जानकारी के अनुसार ईदगाह कॉलोनी में एक सूने के ताले तोड़ कर अज्ञात चोर हजारों रुपए का सामान, जेवरात व नकदी चुरा ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह उस वक्त पता चली जब पड़ोसियों ने मकान का दरवाजा खुला हुआ देखा। कमरों के अंदर भी आलमारी टूटी हुई नजर आई व अन्य जगहोंं पर रखे सभी सामान भी बिखरे हुए पड़े नजर आए।
पीडि़त मुस्ताक अहमद ने लालसोट थाना पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया है कि उसका पुत्र जुबेर मोहम्मद कमाने के लिए केरल गया हुआ है, इसी दौरान उसकेे सूने मकान मकान के ताले तोड़ कर अलमारी व अन्य जगहों पर रखे सोने - चांदी के जेवरात व अन्य सामान चुरा ले गए। मामले की जानकारी मिलने पर लालसोट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
गौरतलब है कि शहर में पिछले एक पखवाड़े से सूने मकानों में अब तक चोरी की यह चौथी घटना है और लालसोट थाना पुलिस अब तक एक भी वारदात का खुलासा करने में पूरी तरह नाकाम रही है।
बजरी से भरे पांच टै्रक्टर-ट्रॉली जब्त
लालसोट. रामगढ पचवारा पुलिस ने क्षेत्र में बजरी परिवहन कर रहे वाहनों के खिलाफ एक अभियान चला कर कार्यवाही करते हुए बजरी भरी पांच ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त किया है।
थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस पुुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर योगेश व्यास, हैड कांस्टेबल जवानसिंह, कांस्टेबल बसवीर एवं राजेन्द्र के दल ने श्रीया रोड से बजरी से भरी पांच ट्रैक्टर - ट्रालियों को जब्त किया है।





No comments:
Post a Comment