Breaking News
recent

नए साल पर पेट्रोल से भी ज्यादा सस्ता हुआ जेट ईंधन, फ्लाइट टिकट में भी हो सकते हैं सस्ते

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही गिरावट के बाद नए साल के पहले दिन ही तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन के दामों में भी 14 फीसदी तक की कटौती कर दी है। देश में अब जेट ईंधन पेट्रोल-डीज़ल से भी ज्यादा सस्ता हो गया है। फिलहाल अब जेट ईंधन का दाम 9,990 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 14.7 फीसदी गिरकर 58,060.97 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है।

 

पेट्रोल और डीजल में भी देखी गई गिरावट

इस कटौती का सबसे ज्यादा फायदा हवाई कंपनियों को मिला है। जिन कंपनियों के पास नकदी की समस्या थी उनको ईंधन के रेट गिरने से काफी राहत मिली है। आपको बता दें कि एक दिसंबर को भी एटीएफ 10.9 फीसदी तक सस्ता किया गया था। एटीएफ की कीमतों में हुई कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में भी गिरावट देखी गई है।

 

एटीएफ में हुई सबसे ज्यादा गिरावट

आज दिल्ली में पेट्रोल के रेट 68.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 62.66 रुपए है। वहीं एटीएफ 58,060.97 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 58.06 रुपये प्रति लीटर है। फिलहाल अगर इन आंकड़ों को देखा जाए तो एटीएफ पेट्रोल और डीजल की तुलना में सस्ता है।

 

पहली बार हुई इतनी बड़ी कटौती

एटीएफ के दामों में यह अब तक की सबसे बड़ी कटौती है। इससे पहले 1 दिसंबर 2018 को एटीएफ के दाम में 8,327.83 रुपये प्रति किलो लीटर यानी 10.9 फीसदी की कमी की गई थी। आपको बता दें कि इस गिरावट की वजह से एटीएफ साल के सबसे निम्म स्तर पर पहुंच गया है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.