Breaking News
recent

जिले में राशन दुकानों की होगी शत-प्रतिशत जियो टैगिंग

धीरेंद्र् जोशी/उदयपुर . राशन की दुकानों की जियो टैगिंग के मामले में उदयपुर जल्द ही प्रदेश का पहला एेसा जिला होगा, जहां शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित कर लिया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही मुहिम भी शुरू की जाएगी। जियो टैगिंग के बाद इन दुकानों को सरकारी पोर्टल राजधरा पर चढ़ाया जाएगा।
प्रदेश की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात विभाग की शासन सचिव मुग्धा सिन्हा ने शुक्रवार को इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी राशन की दुकानों की टैंगिंग करवाकर इसे प्रदेश में पहला और मॉडल जिले के रूप में आगे लाया जाए। इसके अनुसार ही रसद अधिकारियों ने भी कार्य शुरू कर दिया है।

पहले से चल रही टैंगिंग
जिले में राशन की दुकानों की जियो टैंगिंग वर्ष-२०१६ से की जा रही है। इसके तहत अधिकतर राशन की दुकानों की टैंगिंग कर दी गई है। जिले में वर्तमान में १०४९ राशन की दुकानें हैं। इनमें से ३२ दुकानों पर ऑफलाइन कार्य किया जा रहा है। जल्द ही इन्हें भी ऑनलाइन करने के साथ ही इनकी जियो टैंगिंग भी की जाएगी।

क्या है जियो टैंगिंग
जियो टैगिंग के माध्यम से किसी भी जगह की मेपिंग की जाती है। यह कार्य ऑनलाइन होता है। इसमें अक्षांश और देशांतर निकालकर उस जगह का चिह्निकरण किया जाता है जिससे राशन की दुकानों की स्थिति ऑनलाइन पता चल पाएगी।

रखी जा सकेगी ऑनलाइन निगाह
जियो टैगिंग होने के बाद भविष्य में राशन की दुकानों पर जयपुर और जिला मुख्यालय भी निगाह रखी जा सकेगी। इसके लिए पॉस मशीनों को जीपीएस से जोडऩा होगा। इसके बाद कौन सी दुकान पर क्या हो रहा है। इस पर पूरी निगरानी रखना आसान हो जाएगा।

वर्सन...
जिले की अधिकतर राशन की दुकानों की जियो टैगिंग हो चुकी है। इसे सरकार के राजधरा पोर्टल की लोकेशन पर अपलोड किया जाएगा। इसके माध्यम से भविष्य में राशन वितरण की निगरानी में आसानी होगी।

- गितेश श्री मालवीय, रसद अधिकारी, उदयपुर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.