Breaking News
recent

उपखण्ड कार्यालय पर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

-देश के मेहनतकश तबके पर रोजी-रोटी का संकट खड़ा होता दिख रहा है

श्रीबिजयनगर.श्रमिक संगठन सीटू यूनियन और अखिल भारतीय किसान सभा के द्वारा बुधवार को राष्ट्रव्यापी श्रमिक संगठनों के हड़ताल के आह्वान पर श्रीबिजयनगर उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी प्रियंका तलानिया को आठ सूत्री मांगपत्र सौंपा गया । बुधवार सुबह से ही कस्बे के गांधी पार्क में श्रमिक सगठन किसान संगठन से जुड़े लोग एकत्रित हुए। गांधी पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया ।

सभा को संबोधित करते हुए माकपा के नेता भवानी पवार ने कहा कि पूरे देश के अंदर श्रमिक व किसान विरोधी नीतियां सरकार के द्वारा बनाई जा रही है। जिससे लगातार देश के मेहनतकश तबके पर रोजी-रोटी का संकट खड़ा होता दिख रहा है। सरकार ने समय रहते हुए अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया तो पूरे देश के मजदूर और किसान मोदी सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगें। सभा के पश्चात श्रमिक संगठन सीटू के कार्यकर्ता और अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ता बाजार के मुख्य मार्गों से रैली निकालते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचे। उपखण्ड अधिकारी प्रियंका तलानिया को 8 सूत्री मांगपत्र राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया।

मांगपत्र के माध्यम से महंगाई पर रोक लगाओ सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सार्वभौम बनाने, समुचित रोजगार के लिए ठोस नीति बनाने ,सभी मजदूरों के लिए 18000 रुपए न्यूनतम मजदूरी घोषित करने, श्रम कानूनों में किये गए मजदूर विरोधी संशोधन को वापस लेने, किसानों को स्वामीनाथन समिति के अनुरूप लाभकारी मूल्य व समय पर फसल की सरकारी खरीद करने, किसानों व मजदूरों को 3000 रुपए मासिक पेंशन, नरेगा मजदूरों को 200 दिन काम और 300 रुपए दिहाड़ी,स्कीम वर्कर्स को भी 18000 रुपए न्यूनतम मजदूरी देने की मांग की गई ।

इस अवसर पर बाबा ज्ञान सिंह,रतन,एसएफआई के मुकेश चौहान,गुरुसेवक ग्रेवाल, बलविंद्र सिंह, बुद्धाराम, विशाल,गोपाल मेघवाल व गुरमीत कंड़यारा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.