Breaking News
recent

ठंड लील गई एक ओर किसान की जान

ठंड लील गई एक ओर किसान की जान
-जिले में दूसरे दिन भी जारी रहा मौत का तांडव
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. जिले में अलसुबह हाड़ कपकपाती ठंड के बीच खेत पर सिंचाई करना किसानों के लिए जान लेवा हो रहा है। शनिवार को जिले की झालरापाटन पंचायत समिति के गाव गोविंद पुरा में 55 वर्षीय किसान मोहनलाल लोधा की खेत पर काम करते समय मृत्यु हो गई। शव को झालावाड़ में राजकीय एसआरजी चिकित्सालय में लाया गया। किसान के पुत्र दिनेश ने बताया कि रोज की तरह शनिवार सुबह करीब चार बजे उसके पिताजी खेत पर गेहूं की फसल में सिचाई करने के लिए गए थे। बाद में करीब आठ बजे जब वह चाय लेकर खेत पर गया तो वहां उसके पिता ठंड में अकड़े हुए धोरे के निकट पड़े थे। उन पर हल्की बर्फ भी जमी हुई थी। प़ेड पत्तो पर भी बर्फ जमी नजर आई। मोहनलाल के दो पुत्र व तीन पुत्रियां है लेकिन फिर भी वह स्वयं खेत पर काम करते है सोमवार को कड़ाके की ठंड के बीच भी वह खेत पर सिंचाई करने चले गए।
-दिन में होनी चाहिए आपूर्ति
गाव गोविंद पुरा के पूर्व सरपंच रिंकू लोधा ने बताया कि गंाव में एक सोमवार से दूसरे सोमवार तक रात में बिजली की आपूर्ति की जाती है। वहीं दूसरे ह?ते दिन में आपूर्ति होती है इस दौरान किसान में सिंचाई करने पहुंचते है। सोमवार को रात में हो रही विद्युत आपूर्ति के कारण मोहनलाल को अलसुबह खेत में ठंड के बीच पहुंचना पड़ा। इस कारण ठंड से उसकी मृत्यु हो गई। वहीं सरपंच हेमलता लोधा ने प्रशाासन से किसानों को खेत पर सिंचाई के लिए दिन में विद्युत आपूर्ति करने की मांग की है।
-मामला दर्ज कर लिया है।
-झालरापाटन थाना के हैड कांस्टेबल प्रीतम सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंचे वहां मोहनलाल ठंड से अकड़ पर मृत अवस्था में पाया गया। शव को राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर कर परिजनों को सौप दिया। घटना का मामला दर्ज कर लिया है।
-दूसरे दिन भी हो गई मौत
उल्लेखनीय है कि जिले में शुक्रवार सुबह रटलाई कस्बे के गाव पिपिलिया नगा निवासी युवक नारायण लाल तंवर की खेत पर सिंचाई के दौरान मृत्यु हो गई थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.