Breaking News
recent

अब नहीं चलेगी टीटीई के मनमानी, हेंड हैल्ड मशीन में दर्ज होगी खाली सीटों की संख्या, रेलवे ने शुरू की नई व्यवस्था

सवाईमाधोपुर. टे्रन में यात्रा के दौरान अब टीटीई अब मनमर्जी से किसी दूसरे यात्री को सीट अलॉट नहीं कर सकेंंगे। रेलवे बोर्ड ने टीटीई की इस मनमानी पर रोक लगाने के लिए जोन प्रमुखों को हाल में ही निर्दिश जारी किए हैं।

शताब्दी व राजथानी टे्रनों की तरह ही अब एक्सप्रेस टे्रनों में भी यात्रियों को डिवाइस एचएचटी हैंउ हैल्ड टर्मिनल से आरएससी व वेट लिस्टेड यात्रियों को सीट जारी की जाएंगी। इस सुविधा से रेलवे को राजस्व का लाभ होगा और यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। रेलवे बोर्ड की ओर से 11 दिसम्बर को एक सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें सभी जोन प्रमुखों को निर्देश दिए गए है कि वह अपने अधीन आने वाले सभी रेलवे स्टेशनोंं पर हेंड हैल्ड टर्मिनल उपलब्ध कराएं। ताकि खाली रह गई सीटों को बिना किसी सिफारिश के यात्रियों को अटॉट किया जा सके।

सवार होने से पहले करने होंगे हस्ताक्षर
इसके अतिरिक्त रेलवे बोर्ड ने कुछ और नए नियम बनाए हैं जिनके तहत अब टीटीई को टे्रन में सवार होने से पहले टीटीई को टीटीई लॉबी में हस्ताक्षर करने होंगे। इसके बाद टीटीई को प्राइवेट कैश की डिटेल टीटीई लॉबी फार्म सहित ईएफटी बुक में दर्ज करनी होगी।

वीडियो: रेलवे में नई व्यवस्था, यात्रियों की समस्याओं का अब इस तरह करेंगे समाधान

कै प्टन जारी करेंगे कोच
नई व्यवस्था के तहत टे्रन के कैप्टन टीटीई को टे्रन में कोच नम्बर जारी करेंगे। टीटीई की पर्सनल डिटेल व कैश की डिटेल हेंड हैल्ड मशीन में भी दर्ज की जाएगी। साथ ही टीटीई की ड्य़ूटी से संबंधित पूरी जानकारी को भी मशीन में दर्ज किया जाएगा। इसकी टीए व नाइट ड्यूटी अलाउंस के समय जांच की जाएगी।

इनका कहना है.....
रेलवे बोर्ड की ओर से टीटीई को हैंड हेल्ड मशीन देने की कवायद की जा रही है। इससे सिस्टम में पारदिर्शता आएगी और यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
- शिवलाल मीणा,स्टेशन अधीक्षक, सवाईमाधोपुर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.