Breaking News
recent

पुलिस जाप्ते के बीच रास्ते में आने वाले निर्माणों पर चला नगर परिषद का हथौड़ा

सीकर.

शहर के खटीकान प्याऊ के पास जगमालपुरा रोड पर सोमवार को नगर परिषद की टीम ने पुलिस सुरक्षा के बीच पक्का निर्माण हटाकर रास्ता चौड़ा किया। इस निर्माण के कारण पिछले डेढ़ वर्ष से नाला निर्माण अटका हुआ था। वहीं मकान मालिक ने इस कार्रवाई को भेदभाव पूर्ण बताया है। पानी निकासी के लिए परिषद ने खटीकान प्याऊ, जगमालपुरा रोड फाटक तक बड़े नाले के निर्माण की योजना बनाई थी। योजना के तहत रास्ते की चौड़ाई 35 फीट तय करना शुरू किया गया। इस पर परिषद ने करीब डेढ़ वर्ष पहले जद में आ रहे निर्माण हटाना शुरू किया। कुछ लोगों ने स्वयं ही चिह्नित क्षेत्र के निर्माण हटा लिए, लेकिन पूर्व पार्षद पूनम चंद खटीक का निर्माण न्यायालय से स्थगन आदेश होने का हवाला देकर नहीं हटाया गया। परिषद के अतिक्रमण दस्ते के प्रभारी रामेश्वर लाल के नेतृत्व में पुलिस के साथ जाप्ता मौके पर पहुंचा। जाप्ते ने करीब पांच फीट का पक्का निर्माण हटाया है। पूर्व पार्षद पूनमचंद का कहना है कि राजनीतिक द्वेष भावना ने उनके यहां कार्रवाई की गई है। जबकि उनके पास स्थगन आदेश है। वहीं आयुक्त श्रवण कुमार का कहना है कि कार्रवाई में किसी तरह का भेदभाव नहीं बरता गया है। स्थगन आदेश किसी दूसरे भवन का है। इस पर स्थगन नहीं है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.