बीदासर. विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के शिकार कस्बे के ३८ युवाओं ने बीदासर पहुंचने के बाद गुरुवार को पीडि़तों ने एक साथ थाने पहुंच कर दिल्ली की ट्रैवल्स कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की रिपोर्ट दी। लेकिन १४ लाख रुपए की ठगी के शिकार हुए युवकों का मामला दर्ज करने से थानाधिकारी ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मामला दिल्ली का है तथा दिल्ली में दर्ज हो चुका है। पीडि़त युवको नें बताया कि विदेश भेजने के नाम पर लाडनू, सुजानगढ, मकराना सहित अनेक गांवों के लगभग छ: दर्जन से अधिक बेरोजगार युवक ठगी के शिकार हुए हैं। दिल्ली में मामला लाडनू के युवकों ने कराया है। बीदासर के युवकों की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। बीदासर निवासी होने के कारण बीदासर पुलिस थाने में ही मामला दर्ज करवाना चाहते हैं। लेकिन सभी पीडि़त दो बार थाने में हाजिर होने के बावजूद भी इनका मामला दर्ज नहीं हो रहा है। युवकों ने बताया कि थानाधिकारी द्वारा मामला दर्ज नहीं होने करने के कारण सभी पीडि़त शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की फ रियाद करेंगे। उल्लेखनीय है कि कस्बे के ३८ युवक विदेश भेजने के नाम पर ठगी के शिकार हुए हैं। पीडि़तों के साथ दिल्ली की लक्की टूर एण्ड ट्रैवल्स कंपनी के कर्मचारियों ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की है। कस्बे के अजरूद्दीन, सोकत साईं, जाफ र साई, अकरम खिलजी, नावेद, वहीद सहित कई युवकों ने बताया कि ट्रैवल्स कंपनी के कर्मचारियों को पांच दिसम्बर व १९ दिसम्बर को दो किस्तों मे ५५ हजार रुपए विदेश भेजने के नाम से दिए। जब पीडि़त २६ दिसम्बर को रवाना होने जा रहे थे तब कंपनी से फ ोन आया कि यह टिकट कैंसिल हो गई है। अगली टिकट ५ जनवरी को बनेगी। २ जनवरी को सभी पीडि़त युवकों ने कंपनी के विभिन्न नम्बरों पर सम्पर्क करने पर सभी मोबाईल बंद मिले।





No comments:
Post a Comment