Breaking News
recent

ऐसे कैसे आएंगे नम्बर वन

प्रतापगढ़. स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 नजदीक है लेकिन शहर में गंदगी की समस्या अब भी बनी हुई है। सफाई व्यवस्था पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा। ना ही सर्वेक्षण में नम्बर वन आने के लिए खास कवायद ही दिखाई दे रही है। ऐसे में स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन पर सवालिया निशान बने हुए हैं।
कचरा पात्र खुद बने कचरा
शहर में गंदगी की समस्या से निपटने के लिए पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर हरे और नीले रंग के दो जुड़वा डस्टबीन लगवाए गए थे। जिससे शहर में लोगों को कचरा फैंकने के लिए सुविधा मिली थी। जिससे शहर में सफाई व्यवस्था सुधरी थी लेकिन सर्वेक्षण खत्म होने के बाद इनकी सुध नहीं ली गई और कईकचरा पात्र क्षतिग्रस्त हो गए वहीं कई टूटकर गिर गए। वहीं कई कचरा पात्रों को असामाजिक तत्व उखाडकऱ ले गए। जो टूट गए उन्हें नगरपरिषद ले गई और वे कचरा बन गए। नगर परिषद की ओर से लगाए गए कचरा पात्र हटने के कारण फिर से सडक़ों पर कचरा फैलने लगा है। लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर कचरा पात्र नहीं दिखने के कारण कचरा सडक़ों पर ही फंैककर चले जाते है। इस कारण फिर से सडक़ों पर कचरा दिखाई देने लगा है।
शहर में जगह-जगह गंदगी
शहर में स्वच्छता को लेकर विशेष प्रयास नहीं होने से जगह-जगह गंदगी पसरी पड़ी है। सार्वजनिक स्थलों के साथ ही सडक़ों, कॉलोनियों, खाली प्लाटों, रोड के किनारों, नालों और उसके आसपास गंदगी बिखरी पड़ी रहती है। जिसके चलते स्वच्छ सर्वेक्षण में नम्बर वन आना दूर की कोड़ी लग रहा है। शहर में नगरपरिषद की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के तहत शहर के खाली प्लॉटों पर भी सफाई कर चेतावनी दी गई थी कि प्लॉटों पर कचरा होने पर प्लॉट मालिक से जुमाना वसूला जाएगा, लेकिन गत स्वच्छ सर्वेक्षण होने के बाद ना तो जुर्माना लगाया गया ना ही फिर से खाली प्लॉटों पर पड़ी गंदगी की सफाई की गई।
इन बॉक्स
कभी भी आ सकती है टीम
स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में प्रतापगढ़ शहर प्रदेश में चौथे स्थान पर आया था। जिसके बाद नए साल 2019 में फिर स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। सर्वेक्षण के लिए टीम कभी भी आ सकती है। सर्वेक्षण को लेकर नगरपरिषद तैयारियां कर रही है लेकिन शहर में सफाई और सौन्दर्यीकरण को लेकर अभी काफी कुछ सुधार की आवश्यकता बनी हुई है। वहीं लोगों में भी जागरुकता की महती जरुरत है।
...........................
की जा रही कवायद
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगरपरिषद की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। शहर में सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। बेहतर प्रदर्शन के लिए हर कार्य किया जा रहा है।
अशोक जैन, अधिशाषी अभियंता, नगरपरिषद, प्रतापगढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.