नाकोड़ा तीर्थ में पौष दशमी मेला आज, उमड़ेंगे श्रद्धालु
बालोतरा ञ्च पत्रिका . जैन तीर्थ नाकोड़ा में आयोजित वार्षिक पौष दशमी मेले को लेकर तीर्थ की खास सजावट की गई है। पाश्र्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव में भाग लेने को लेकर देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महोत्सव को लेकर रविवार को आचार्य श्रीमद् विजय प्रश्मेशसूरीश्वर, ज्योतिष शिल्प प्रतिष्ठाचार्य विजय रेवतसूरि आदि ठाणा गुरु भगवन्तों का मंगल प्रवेश किया। श्री नाकोड़ा तीर्थ ट्रस्ट मण्डल ने गाजे बाजे से उनका सामैया किया। दर्शन के लिए दिन भर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही।
नाकोड़ा तीर्थ अध्यक्ष रमेश कुमार मुथा ने बताया कि सोमवार को भगवान पाश्र्वनाथ जन्म कल्याणक दिवस पर तीर्थपर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मध्यान्ह 2 बजे गाजे बाजे से वरघोड़ा निकाला जाएगा। रात्रि 8 बजे आयोजित कार्यक्रम में भजन गायक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव को लेकर तीर्थव काला भैरव सहित अन्य मंदिरों की खास सजावट की गई है। 1200 अ_म तपस्वी आ चुके हैं। तपस्वियों की तपस्या का प्रथम दिन सुखसाता पूर्वक सम्पन्न हुआ। मेला संयोजक अशोक चौपड़ा ने रविवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
काढ़ा पिलाएंगे : नाकोड़ा में आयोजित पौष दशमी मेले उपलक्ष में सोमवार को आरोग्य भारती बालोतरा, आयुर्वेद विभाग की ओर से शिविर आयोजित कर श्वास, डेंगू , चिकिनगुनिया, स्वाइनफ्लू रोग से बचाव को लेकर तीर्थयात्रियों को आयुर्वेद काढ़ा पिलाया जाएगा। आरोग्य भारतीय जिला शाखा बालोतरा अध्यक्ष डॉ. जी. आर. भील ने बताया कि शिविर सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होगा। तपस्वियों की तपस्या का प्रथम दिन सुखसाता पूर्वक सम्पन्न हुआ। मेला संयोजक अशोक चौपड़ा ने रविवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए।





No comments:
Post a Comment