आहोर. वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, लेकिन वाहन चालक है कि बाज नहीं आ रहे। नियमों की अवेहलना करते हुए जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। इसी का नतीजा है कि सड़क हादसों में दिन-ब-दिन इजाफा होता जा रहा है। मनमर्जी से वाहन खड़ा कर जाने से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी होती है। अक्सर अभियान चलाने के दौरान ही पुलिस अधिकतर वाहनों की जांच करती है। शेष दिनों में कोई खास कार्रवाई नहीं होती।इससे वाहन चालक यातायात नियमों की अवहेलना करते हैं।
jalore:: https://goo.gl/PQuL38:: बदल देंगे जालोर का पूरा हुलिया, बेनकाब होंगी 'काली भेड़ेंÓ भी
हेलमेट को बोझ समझ रहे
यातायात नियम तोडऩे वालों में सबसे आगे दुपहिया वाहन चालक है। अधिकतर बाइक चालक हेलमेट नहीं पहन रहे। इससे कई चालक सड़क दुर्घटना में काल-कवलित हो चुके हैं। इसके बावजूद अधिकतर बाइक चालक हेलमेट को बोझ समझ रहे हैं।
इसलिए बढ़ रहा ग्राफ
बिना किसी प्रशिक्षण के ही कई चालक वाहन चला रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। अनियंत्रित गति व ओवरटेकिंग के शौक में दूसरों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। अभिभावकों की अनदेखी में कम उम्र के बच्चे भी बाइक चला रहे हैं। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बतियाना भी आम बात हा गइ है, जिससे हादसों का ग्राफ भी बढ़ रहा है।
jalore: :: https://goo.gl/8BPsPo:: अस्पतालों ने ऐसा क्या किया कि इतनी राशि मिली
कार्रवाई करेंगे...
कई वाहन चालक यातायात नियमों की पालना नहीं करते हैं। ऐसे चालकों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-आसुसिंह, पुलिस उप निरीक्षक, आहोर





No comments:
Post a Comment