सीकर.
शहर में लगातार हो रही चोरियों को लेकर मंगलवार को कई व्यापारिक संगठनों ने मिलकर एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। व्यापारिक संगठनों ने पहले शहर में आक्रोश रैली निकाली इसके बाद एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन सौंपा। रैली में शहर के सैकड़ों व्यापारी शामिल हुए। शहर के जाट बाजार से निकाली गई आक्रोश रैली विभिन्न मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंची यहां विरोध प्रदर्शन करने के बाद व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग रखी गई कि शहर में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाया जाए और चोरी हुआ माल पुलिस जल्द से जल्द बरामद करें। अन्यथा व्यापारी एकजुट होकर सडक़ों पर उतरेंगे और पुलिस की कार्यशैली का विरोध करेंगे। प्रदर्शन के दौरान व्यापार चेतना रथ भी निकाला गया पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और राजस्थान पत्रिका द्वारा शहर में गश्त की हालत को लेकर किया गया स्टिंग ऑपरेशन की प्रतियां व्यापारियों ने हवा में लहराए। और शहर में पुलिस गश्त की मांग रखी। आक्रोश रैली में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के साथ जिला सीकर व्यापार महासंघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए।





No comments:
Post a Comment