Breaking News
recent

वीडिय़ो समाचार में देखे आबूरोड में नए साल में पहुंची यूरिया की खेप

आबूरोड. प्रदेश भर में पिछले माह से चल रही यूरिया की कमी के चलते क्षेत्र की क्रय विक्रय समितियों के पास चल रही यूरिया की कमी वर्ष के पहले दिन दूर हुई। मंगलवार को आबूरोड स्थित कृषि क्रय विक्रय सहकारी समिति पर यूरिया की खेप पहुंची। हालांकि मांग के मुताबिक आपूर्ति में कमी रही। इसमें बारिक दानों वाले यूरिया समेत मोटे दाने की यूरिया भी आपूर्ति की गई। इसमें कुल २२ समिति के लिए आपूर्ति भेजी गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेंद्रकुमार शर्मा ने बताया कि कुल १००० टन की मांग की गई थी। इसमें ७०० टन की आपूर्ति की गई है। यह आपूर्ति आबूरोड व रेवदर क्षेत्र की कुल २२ समितियों में वितरित की जाएगी। आपूर्ति बाद केंद्रों पर समस्या नहीं आएगी।
आपूर्ति की कमी से हो रही थी परेशानी
पिछले एक माह से क्षेत्र में बारिक दानों की यूरिया की आपूर्ति मांग के अनुसार नहीं होने के कारण किसानों को मोटे दाने की यूरिया का उपयोग करना पड़ रहा था। हालांकि जानकारों के अनुसार बारिक दाने के मुकाबले मोटे दाने की यूरिया का असर लम्बे समय तक रहता है, लेकिन जानकारी के अभाव में काश्तकार यह यूरिया उपयोग करना पसंद नहीं कर रहे थे। नतीजतन कमी के कारण काश्तकारों व क्रय विक्रय समिति संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कुएं में गिरकर विवाहिता की मृत्यु
आबूरोड. वासड़ा गांव में गुरुवार रात्रि एक विवाहिता की कुएं में गिरकर मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पीहर पक्ष ने घटना की रिपोर्ट देते हुए मृत्यु पर शक जताया है।
पुलिस के अनुसार वासड़ा निवासी हमीरबा (३३) पत्नी नवसिंह डाबी राजपूत की वासड़ा गांव में कुएं में गिरकर मृत्यु हो गई। पीहर पक्ष ने रिपोर्ट देकर बताया कि उन्हें सूचना मिली की उनकी पुत्री कुएं में गिर गई है। मौके पर पहुंचने पर कुएं में उनकी पुत्री का शव मिला था। परिजनों ने शक जताते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.