Breaking News
recent

दो सूने मकानों में चोरी, लाखों की नकदी व जेवरात पार

लालसोट. शहर में चोरों की धमाचौकड़ी थमने का नाम नही ले रही है। एक सप्ताह के दौरान ही शनिवार रात्रि को चोरों ने शहर में दो मकानों में चोरी की वारदातें कर लालसोट पुलिस की गश्त की पोल खोल दी है। दोनों मकानों से चोर एक लाख से अधिक की नकदी व जेवरात ले गए।

 


गौरतलब है कि छह दिन पूर्व ही 7 जनवरी को भी शहर के आजाद चौक क्षेत्र में एक परचूनी की दुकान से हजारों रुपए के सामान पार करने की घटना हो चुकी है, हालांकि लालसोट पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर चुराए गए सामान को भी जब्त कर लिया है।

 


शनिवार रात्रि को शहर के खटवा रोड निवासी विनोद कुमार शर्मा अपने गांव उद्गांव में मकर संक्रांति मनाने के लिए शनिवार को परिवार समेत चला गया। शनिवार रात्रि को चोरों ने मकान के गेट के ताले तोड़ कर प्रवेश करने के बाद सभी कमरों के ताले तोड़कर एक लाख रुपए की नकदी व जेवरात पार कर लिए। घटना के बारे में रविवार सुबह उसकी दुकान के किराएदार मुकेश शर्मा जब दुकान पर पहुंचे तो मकान के गेट के ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद उसने घटना के बारे में मकान मालिक को दूरभाष पर जानकारी दी।

 


शनिवार रात्रि को ही दूसरी घटना शहर के खटवा रोड पर बसी कबीर कालोनी में कोरीलाल मीना के यहां हुई। कोरीलाल मीना के परिजन अपने गांव दौलतपुरा गए हुए थे। चोर उनके मकान के दोनों कमरों के ताले तोड़कर साढ़े चार हजार नकद, कनकती, मंगलसूत्र व पायजेब समेत कई सामान ले गए। चोरी की घटनाओं की जानकारी मिलते ही लालसोट थाना पुलिस भी हरकत मेें आई और दोनों मकानों पर पहुंच कर मौका मुआयना भी किया।

 


वहीं दूसरी ओर लालसोट पुलिस थाना प्रभारी गणपतराम चौधरी ने बताया कि दोनों घटनाओं को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और चोरों की तलाश में दो-तीन टीमों का गठन करते हुए उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों केे लिए रवाना कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ंधों के चेहरे स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं। (नि.प्र)

 


लोगों ने जताया रोष


खटवा रोड क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की जानकारी मिलने पर लोगों ने रोष भी जताया। महेश शर्मा ने बताया कि कुछ माह पूर्व उनकी दुकान में भी चोरी की घटना हो चुकी है। उसके बाद भी पुलिस की पर्याप्त गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं।

 


सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध युवक


खटवा रोड पर स्थित विनोद शर्मा के मकान से पास एक निजी विद्यालय पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कंबल ओढ़े दो संदिग्ध युवक हाथ में संबलनुमा हथियार ले कर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। (नि.प्र)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.