Breaking News
recent

रूह कंपा देने वाले हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

धौलपुर। धौलपुर-बाड़ी मार्ग पर गुरुवार रात साढ़े आठ बजे निभि के ताल के पास कार-बाइक भिड़ंत में तीन जनों की मौके पर ही मौत गई।

 

सदर थाने के एसआई गुरुदयाल सिंह ने बताया कि मृतकों में तारा (32) पुत्र गंगाराम कुशवाह निवासी नकटपुरा, अमरसिंह (40) पुत्र रामे कुशवाह तथा बनवारी (26) पुत्र गोपाल कुशवाह निवासी नकट पुरा हैं।

 

बाइक के तीन टुकड़े हो गए

भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के तीन टुकड़े हो गए। सदर थाना पुलिस ने तीनों के शवों को राजकीय सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। नकारी के अनुसार, आगरा निवासी कार सवार लोग बाड़ी की ओर से आ रहे थे।

 

इस दौरान सामने से बाड़ की ओर जा रही बाइक कार की चपेट में आ गई। दुर्घटना इतनी भीषड़ थी कि बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कार का आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाइक के तीन टुकड़े हो गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.