Breaking News
recent

नई पेंशन योजना के विरोध में कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च

तारानगर. नई पेंशन योजना के विरोध में सरकारी कर्मचारियों ने सोमवार रात कस्बे में कैंडल मार्च निकालकर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की सरकार से मांग की। कर्मचारियों ने नगरपालिका से अम्बेडकर सर्किल तक कैंडल मार्च निकाला। नई पेंशन योजना को सरकारी कर्मचारियों के हित में नहीं है। इसे बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की जाए। ताकि कर्मचारियों का भला हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे सरकार के कर्मचारी हैं और वे हर समय सरकार की योजनाओं को धरातल स्तर पर लागू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फिर उनके साथ अन्याय किया जाना सही नहीं है। अशोक सहारण, राजेन्द्र धेतरवाल, सुभाष सिहाग, सुमेरङ्क्षसह, कमलेश, सचीन्द्र, कृष्णदत्त कस्वा, बनवारी फगेडिय़ा, जीताराम जांदू, मुनवर हुसैन, किशनलाल सांखला, सुंदर सैनी, हेमराज मोठसरा, राकेश पूनिया, भागीरथसिंह, विजय सैनी, भगवानाराम सहारण, अनिल कस्वा, शंकरलाल आदि कई कर्मचारियों ने कैंडल मार्च में भाग लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.