Breaking News
recent

शादी वालों के मजे, राहगीर परेशान...

शादी वालों के मजे, राहगीर परेशान...
-मैरिज हॉल के बाहर ट्रेफिक जाम में फंसना मजबूरी
-पार्किंग नही होने से सड़क पर खड़े होते है वाहन
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़.शहर में स्थित विवाह स्थलों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था नही होने से इन दिनो शादी के सीजन में शाम के समय सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों से ट्रेफिक जाम से शहरवासी व राहगीर परेशान है। बुधवार रात इस कारण से मोटर गैरीज चौराहे से सुभाष कॉलोनी सर्किल व शहर में अन्य विवाह स्थलों के बाहर घंटो तक ट्रेफिक जाम रहा व राहगीरों व शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर परिषद में शहर के 13 विवाह स्थल पंजीकृत है लेकिन किसी में भी पार्किंग की उचित व्यवस्था नही है इस कारण विवाह आदि कार्यक्रम में आने वालों को अपने वाहन कार आदि सड़क पर या निकट में स्थित अन्य स्थानों पर या दूसरों के मकानों के बाहर वाहन खड़े करने पड़ते है इससे यातायात तो अवरुद्व होता ही है वहीं विवाह स्थलो के आसपास रहने वालों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-कई नियम है लेकिन पालना नहीं, निरीक्षण का अभाव
नगर परिषद की ओर से शहर में संचालित विवाह स्थलों के लिए 25 नियम बने हुए है इसमें स्थल पर पार्किंग के लिए साफ लिखा है कि समारोह के दौरान संचालक को पुलिस की अनुमति से सड़क के एक ओर सिंगल लाईन पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी। अगर आवागमन प्रभावित होता है तो कार्यक्रम की अनुमति प्रतिबंधित की जा सकती है।
-बकाया भी है शुल्क
नगर परिषद में पंजीकृत 13 विवाह स्थलों से नगरीय विकास के तहत परिचलन शुल्क भी जमा करवाया जाता है। लेकिन अभी अधिकांश संचालकों ने पूरा शुल्क जमा नही करवाया है इसके तहत इन पर शुल्क बकाया है। इसके लिए नगर परिषद की ओर से 15 जनवरी को शुल्क जमा करने का नोटिस भी जारी किया गया है।
-शहर में इन मैरिज हॉल पर है बकाया
1-कृष्णाकुंज वाटिका पर बकाया 2,73,479.25
2-गोविंद भवन पर बकाया 2,388,65
3-राधारमण मांगलिक भवन पर बकाया 2,73,143.8
4-होटल पूर्वज पर बकाया 187012.5
5-महाराजा भीम सिंह की हवेली पर बकाया 2,18,795.75
6-हरियाली मैरिज गार्डन पर बकाया 2,13,119.3
7-महीजीत विला पर बकाया 1,32,638.9
8-होटल कृष्णा पेलेस पर बकाया 309160.2
9-गणपति प्लाजा पर बकाया 62,789.7
10-होटल झमकू पेलेस पर बकाया 3,00,355.8
11-अग्रवाल सेवा सदन पर बकाया 391215
12-होटल इंद्रप्रस्थ रेजीडेंसी पर बकाया 2,34000
13-स्वाती विवाह स्थल पर बकाया 1,23,256.5
-व्यवस्था सुधारने व बकाया जमा करने के लिए पाबंद करेगे
इस सम्बंध में उपखंड़ अधिकारी डॉ.राकेश कुमार मीणा ने कहा कि शहर में नगर परिषद में पंजीकृत सभी विवाह स्थलों के संचालकों को पार्किंग की उचित व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए जाएगे व बकाया परिचालन शुल्क जमा करने के लिए पाबंद किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.