Breaking News
recent

शहीद भगतसिंह के भतीजे सरदार अभयसिंह धीरवास बड़ा गांव आए

साहवा. गांव धीरवास बड़ा में रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण समारोह पूर्वक किया गया। भगत सिंह के भतीजे सरदार अभय सिंह एंव उनकी पत्नी तेजीकौर की मौजूदगी में आयोजित समारोह में अनेक लोग शामिल हुए। ग्राम पंचायत सरंपच रुकमा देवी भाम्भू एवं महावीर भाम्भू की अगवाई में कार्यकर्ता विनोद भाम्भू, महेन्द्र, सतीश, रणजीत खेरवा, सुभाष खेरवा, जयवीर गोदारा, रामकुमार कस्वां, अजय सोनी, रामपाल पारीक, नरेश तेतरवाल, विनोद पूनियां आदि ने समारोह में आए मेहमानों का ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। हारियाणा की भजन मण्डली छोटूराम एंव सिमरन जाखड ने अपने रागीनियों के माध्यम से शहीद की शोर्य गाथाओं की प्रस्तुतियां दी। अध्यक्षता करते हुए भादरा विधायक बलवान पूनिया ने कहा कि शहीद भगत सिंह सच्चे देश भक्त के साथ गांव, गरीब व मजदूर की आवाज भी थे। आज किसान व मजदूर के हितों की अनदेखी हो रही है, अगर किसान को सिंचाई का पूरा पानी व अनाज, फल, शब्जी, दूध का पूरा भाव मिल जाये तो कोई किसान आत्म हत्या नहीं करेगा। मजदूर को उसका हक व मजदूरी मिल जाये तो कोई आन्दोलन नहीं करेगा। इस अवसर पर अवसर पर निर्मल प्रजापत, वीर बहादुर सिंह राठौड़ ,नरेश सहारण, महावीर पूनिया, अमित बुडानिया, श्रवण कुमार गडाना, महावीर भांभू , डा. अखिलेश शर्मा सहित मंचस्थ अतिथियों ने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन दलीप गोदारा व राजस्थानी कवि विनोद स्वामी ने किया। इस अवसर पर उप प्रधान हुकमी चन्द पडि़हार, नौरंगराम धींधवाल, संजय कस्वां, गुरुदत्त ढाका, मोहर सिंह नेठवा, संजय सिहाग, नौरंग लाल सुथार सहित आस -पास के गांवों के अनेक लोग उपस्थित थे।


परिजनों का किया अभिनंदन
सादुलपुर. शहीद-ए-आजम भगतसिंह के परिवारजनों का सादुलपुर पहुंचने पर विभिन्न संगठनों की ओर से भगतसिंह चौक पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। शहीद-ए-आजम भगतसिंह के भतीजे अभयसिंह एवं उनकी धर्मपत्नी तेजी सिंधु तथा हरीशचंद्र धीरवास में शहीद भगतसिंह की मूर्ति अनावरण के लिए जाते समय भगतसिंह चौक पर रुके थे। योग प्रचारक नरेन्द्र काजला ने शहीद भगतङ्क्षसह के जीवन में पर कविता प्रस्तुत की। विहिप के प्रवीण सरदारपुरा, एडवोकेट मुकेश रामपुरा ने आभार जताया। इस अवसर पर संदीप कुमार, सुरेश फौजी, सुनील स्वामी, प्रदीप फगेडिय़ा, रवि स्वामी, महेन्द्र सिंह, एडवोकेट पुष्पकांत शर्मा, राहुल चौधरी, राकेश शर्मा, बंटी भार्गव, श्रवण बीका, अश्विनी जणाऊ, ब्रजमोहन, महेन्द्र आर्य आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी कर अभिनंदन किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.