Breaking News
recent

कार पलटी, चालक घायल

मलारना डूंगर. मलारना स्टेशन सड़क मार्ग स्थित सैनीपुरा तिबारा के पास शनिवार शाम अनियंत्रित कार पलट गई।
सूचना पर मौके पर पहुंचे 108 एम्बुलेंस कर्मी मुशाहिद खान व जाहिद अली ने हादसे में घायल संतोष पुत्र भरत लाल निवासी गंगापुरसिटी को मलारना डूंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एम्बुलेंस कर्मी व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में घायल चालक टैक्सी नम्बर की कार लेकर मलारना स्टेशन से गंगापुर के लिए जा रहा था। रास्ते में सैनीपुरा तिबारा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।


ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाल-बाल बचा चालक
मलारना डूंगर. लालसोट-सवाईमाधोपुर मेगा हाइवे स्थित मलारना चौड़ नहर के पास शनिवार सुबह बीच सड़क पर बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह भाड़ौती की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्रॉली बजरी लेकर आ रहा था। रास्ते में मलारना चौड़ नहर पर पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर का बड़ा पहिया ट्रैक्टर से अलग होकर बाहर निकल गया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.