Breaking News
recent

उद्घाटन आज, दुल्हन सी सजी सादड़ी नगरी

सादड़ी ञ्च पत्रिका। केन्द्रीय राज्यमन्त्री पीपी. चौधरी, मुख्य शासन सचिव मुख्यमंत्री कुलदीप रांका, गुजरात भाजपा चुनाव प्रभारी राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर सहित कई प्रतिष्ठित उद्योगपति सादड़ी आएंगे। ये सभी मंगलवार को राणकपुर सडक़ मार्ग पर केवल किरण क्लोथिंग लि. (किलर ग्रुफ) व जेकेआरसीसी ट्रस्ट से राज्यमार्गो पर नवनिर्मिततीनों प्रवेश द्वार के लोकार्पण समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह को लेकर दानदाता परिवार की ओर से छत्तीस कौम समाज के लिए फले चून्दड़ी स्नेहभोज का आयोजन रखा है। जिसमें एक ही छत के नीचे 15-20 हजार ग्रामीण स्नेहभोज करेंगे। नगर में किसी के घर चूल्हा नहीं जलेगा। फलेचून्दड़ी की तैयारियों को सोमवार को अन्तिम रूप दिया गया। जन्मभूमि के उद्योगपतियों सहित मेहमानों के स्वागत में नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। भोजन पाण्डाल, कांन्फ्रेस हॉल, 12 शामियाने पांडाल सजाए गए हैं। नगर के चौराहों, मन्दिरों व नगर के मुख्य मार्गो को रंग बिरंगी फर्रियों व तोरण द्वार लगाकर सजाया गया है। समाजसेवी हेमन्त भाई व विकास पी. जैन ने बताया कि देसूरी, फालना व रणकपुर राज्यमार्गों पर निर्मित तीनों प्रवेश द्वार नगर के विकास द्वार साबित होंगे। लोकार्पण कार्यक्रम की शुरूआत शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी द्वारों पर चून्दड़ी पूजन होगा। इसके बाद पालिका कार्यालय से शोभायात्रा निकाली जाएगी। समारोह में पूर्व सांसद पुष्प जैन, विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत, पूर्वमन्त्री ओटाराम देवासी, सिरोही विधायक संयम लोढ़ा, पाली विधायक ज्ञानचन्द पारख, सभापति महेन्द्र बोहरा, जिला कलक्टर दिनेशचन्द्र जैन, पूर्व जिला कलक्टर नीरज के. पवन सहित कई प्रबुद्ध जनप्रतिनिधि, दानदाता शामिल होंगे। शोभायात्रा आखरिया चौक से रणकपुर मार्ग पहुंचेगी। यहां प्रवेशद्वार का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद स्नेहभोज की शुरूआत होगी। स्नेहभोज की शुरूआत वाल्मीकि समाज से होगी। जिन्हे नेग स्वरूप स्वर्ण झाडू, तगारी व सूफड़ी दी जाएगी। फलेचून्दड़ी को लेकर दानदाता शान्ताबेन पी. जैन, केवलचन्द पी. जैन हेमन्त, दिनेश, विकास पी. जैन, डॉ. सुखदेव सुथार, डॉ. जयश्री सुथार सहित पालिकाध्यक्ष दिनेश मीणा, उपाध्यक्ष दूदाराम बावरी, पार्षद भंवर डी. टांक, पार्षद मांगीलाल गहलोत, पार्षद ओमप्रकाश बोहरा, पार्षद संजय बोहरा, पार्षद पुखराज चौधरी, भोमाराम देवासी, मानाराम जाट, प्रकाश जाट, अमृत मीणा, शंकर देवड़ा, सुरेश भाटी, रमेश गणेशराम बावरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिलीप सोनी, शंकरलाल भाटी, पार्षद मनोज सुथार, गोपाराम मेघवाल, राजाराम जाट, इब्राहिम सम्मा, इमरान छीपा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुरेशपुरी गोस्वामी, चुन्नीलाल माली तैयारियों में जुटे रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.