Breaking News
recent

गणतंत्र दिवस पर आज फहराएंगा तिरंगा, गाएंगे देशभक्ति के तराने


चित्तौडग़ढ़. गणतंत्र दिवस पर्र्व शनिवार को जिले में उत्साह से मनाया जाएगा। सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न संगठनों की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे। जिला स्तरीय समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। इसमें सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना सुबह 9:05 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा परेड निरीक्षण व मार्च पास्ट की सलामी देंगे।सामूहिक व्यायाम एवं जिम्नास्टिक, सामूहिक नृत्य, आर्कषक झांकियों का प्रदर्शन होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ६६ प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा। राज्यपाल के संदेश का वाचन अतिरिक्त जिला कलक्टर करेंगे। दोपहर एक बजे से बैडन पावेल पार्क में स्काउट गाइड रैली होगी। इंदिरा गांधी स्टेडियम को सुरक्षा घेर में लिया जा चुका है।
इन प्रतिभाओं का होगा सम्मान
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में विद्यार्थी निशा कंवर राजपूत, अर्पित सोनी, ईश्वर धाकड़, निकिता आंजन, अर्पित अग्रवाल, पूजा जांगिड़, विशाल रमनानी, मुस्कान बानो, कुलदीप मोड, काजल गिलुण्डिया, खिलाड़ी कु णाल निराला, राजू अहीर, बबली बुनकर, गायत्री बुनकर, खुशी परिहार, अवनी गुप्ता, सुमित खोईवाल, एयर विंग सार्जेन्ट मानस कुमावत, सैनिक स्कूल के कैडेट अभिषेक सैनी, रेलवे स्टेशन प्रबंधक सुभाष पुरोहित, रावतभाटा तहसीलदार श्रीकांत व्यास, बड़ीसादड़ी विकास अधिकारी कैलाशचन्द्र बारोलिया, विद्युत निगम के सहायक अभियन्ता मांगरोल देवेन्द्रकुमार मीणा शामिल है। इसी तरह केवीके कार्यक्रम सहायक दीपा इंदौरिया, कन्नौज के पशु चिकित्सक डॉ जयदेवसिंह, राउमावि चित्तौडग़ढ़ के प्रधानाचार्य गणेशलाल पूर्बिया, सांवलियाजी जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ मधुप बक्षी, कनेरा राउमावि के प्रधानाचार्य शिवकुमार राठी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कमलनयन पांडिया, विधिक सेवा समिति बड़ीसादड़ी के सचिव रघुनाथसिंह झाला, राजस्थान पत्रिका संवाददाता कालूलाल लौहार, पत्रकार दिलीप सैनी, पुुष्कर शर्मा, एसएसए के कार्यक्रम अधिकारी गजराजसिंह कच्छावा, डूंगला उप कोषाधिकारी जगदीशचन्द्र सोमाणी, जिला परिषद प्रोग्रामर दिनेश शर्मा, निम्बाहेड़ा के वरिष्ठ चिकित्सा पर्यवेक्षक मुकेश राठौड़, सैनिक स्कूल के शिक्षक ज्ञानेश्वर सिंह, राशमी के बैंक कैशियर पीयूष गौतम,भूअभिलेख निरीक्षक अमृतलाल पुरोहित, पटवारी प्रकाशचंद धाकड़, जगदीशचन्द्र तोतला, मण्डफिया के ग्रामविकास अधिकारी महेन्द्र जैन, मंडाना के कंवरलाल धाकड़, विजयपुर नर्स ग्रेड प्रथम उमाशंकर उपाध्याय का भी सम्मान होगा। सम्मानित होने वालों में जिला परिषद वरिष्ठ सहायक महेश जांगिड़, सूचना सहायक प्रेम आनंद, संदीप बलोदा, रतनलाल कुम्हार, वनपाल प्रतापसिंह चुण्डावत, वनरक्षक मंजू मीणा, वनरक्षक मुकेश खारोल, वाहन चालक श्यामलाल सुखवाल, कोतवाली के कांस्ेटबल रामावतार, सहायक कर्र्मचारी शिवकुमार शर्मा, सफाई कर्मचारी भैरूलााल, अजयलाल, पेंशनर्स समाज अध्यक्ष प्रबोध शर्मा, महावीर इंटरनेशनल चित्तौडग़ढ़, डूबते को बचाने के लिए रशीद मोहम्मद, प्रगतिशील कृषक बसंतीलाल भोई, भामाशाह रामलाल बावरी, सिंहपुरा की राम गौशाला समिति, बोराव के चिकित्सक डॉ. नवीन शर्मा, मण्डफिया के डॉ अमरसिंह एवं हैल्थ मैनेजर विकास पारीक भी शामिल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.