अनूपगढ़.
वर्तमान युग डिजिटल है। ऐसे में आमजन को बेहद तीव्र गति से काम करने वाली संचार सुविधाएं चाहिए लेकिन भारत संचार निगम लिमिटेड में संसाधनों के टोटे से यह निजी कंपनियों से पिछड़ता नजर आ रहा है। आलम यह है कि अनूपगढ़ में पिछले चार पांच दिन से भारत संचार निगम लिमिटेड़ की बेसिक फोन सुविधाएं बंद हैं। इसका कारण यहां पावर प्लांट जल जाना बताया जा रहा है। बैटरियों की अतिरिक्त व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां लगातार विद्युत आपूर्ति ठप होने पर पावर प्लांट पर लोड आता है और यह जल जाता है। अनूपगढ़ एक्सचेंज से अनूपगढ़ के अलावा रामङ्क्षसहपुर, नाहरावांली तथा पतरोड़ा गांव जुड़े हुए है । पावर प्लांट जलने से इन इलाकों में भी बीएसएनएल सेवाओं पर असर पड़ा है।
यूं हुई बैटरियां ठप
हालात यह है कि निगम के पास स्थानीय स्तर पर संसाधनों का टोटा है। कस्बे के टेलीफोन एक्सचेंज में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर बैटरियों से सिस्टम चलता है लेकिन बैटरियों की अतिरिक्त व्यवस्था नही होने के कारण लगातार विद्युत आपूर्ति ठप होने पर बैटरियों में फॉल्ट आ जाता है। बैटरियों पर लोड बढऩे के कारण पावर प्लांट जल जाता है। स्थिति यह है कि पावर प्लांट को सही करने के लिए विभाग के पास कोई विशेषज्ञ भी नही है। समस्या को दूर करने के लिए टैक्नीकल इंजीनियर की व्यवस्था ठेके पर की गई है।
वर्तमान में खराब हुए पावर प्लांट के लिए दिल्ली से टैक्नीकल इंजीनियर बुलाया गया था। इसके अलावा विभाग के पास लाइन मैन का स्टाफ भी कम है। जिससे शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाता है। इसके अलावा बीएसएनएल की लाइने पुरानी होने के कारण ब्राडबैंड की स्पीड प्रभावित होती है।
पहले भी रहे हैं ऐसे हालात
कस्बे में इससे पूर्व भी कई बार निगम की सेवाएं बंद हो चुकी हैं। इस दौरान ब्रॉडबैंंड सेवाएं भी प्रभावित होती हैं।
पावर प्लांट जलने से बढ़ी परेशानी
कुछ दिन पूर्व पावर प्लांट जल गया था । इसकी वजह से सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। शनिवार को नया पावर प्लांट लगाया गया है। शेष मशीनरी ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
-दूधनाथ विश्वकर्मा, एसडीओ, बीएसएनएल





No comments:
Post a Comment