Breaking News
recent

विकास पथ पर आगे बढ़ रहा सवाई का चहेता शहर

सवाईमाधोपुर. जिले का 256वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सामाजिक, शैक्षणिक व राजनैतिक संस्थाओं के साथ-साथ प्रशासनिक अम्ला विविध कार्यक्रमों का आयोजन करेगा, जिसमें शहर के लोग शिरकत कर आयोजन को सफल बनाएंगे। इधर, वर्षों पहले नक्शे पर अपनी आमद दर्ज कराने वाले सवाईमाधोपुर शहर ने अपनी भौगोलिक सीमाओं में इतने लम्बे समय में विकास की कई इबारतों को लिखा है, जिसके गवाह यहां के आम शहरी हैं। इस पूरी विकास यात्रा और आने वाले समय में शहर को जो नायाब तोहफे मिलेगे। उसपर पत्रिका की ये खास रिपोट...र्।


खुलेगा वैक्स म्यूजियम
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रणम्भौर रोड पर रामसिंहपुरा के पास ही दिल्ली के तुसाद म्यूजियम के तर्ज पर वैक्स म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है। इसमें देश की बड़ी -बड़ी हस्तियों के मोम से बनी कला कृति लगाई जाएंगी। इसमें सवाईमाधोपुर के शासक राव हम्मीर देव व रणथम्भौर की प्रसिद्ध बाघिन मछली की कलाकृतियां भी लगाई जानी प्रस्तावित हैं।


आईएचएम की मिलेगी सुविधा
रणथम्भौर रोड के रामसिंहपुरा में विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन की सुविधा के लिए जल्द ही आईएचएम की सौगात मिलेगी। वर्तमान में इसका कार्य प्रगति पर है। 16 करोड़ की लागत से आईएचएम कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। इसमें युवा स्नातक का कोर्स कर सकेंगे। सरकार की ओर से छह हजार वर्ग मीटर भूमि पर कॉलेज का निर्माण कार्य किया जा रहा है।


संग्रहालय में बनेगा रैंप
रामसिंह पुरा के राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक संग्रहालय में विशेष योग्यजनों के लिए रैंप का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही रैंप का कार्य पूर्ण हो जाएगा। ऐसे में संग्रहालय में भ्रमण के लिए आने वाले दिव्यांगों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जल्द ही संग्रहालय में राजस्थान की पक्षियों की विविधता को लेकर एक नई आर्ट गैलरी विकसित की जाएगी।


हाईटैक हुआ पर्यटन
सवाईमाधोपुर रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के चलते विश्व भर में प्रसिद्ध है। दुनिया भर से देशी-विदेशी पर्यटक बाघों की अठखेलियां देखने के लिए सवाईमाधोपुर आते हैं। समय के साथ रणथम्भौर ने भी नित नए आयाम स्थापित किए हैं। हाल ही में पर्यटकों की बढ़ती संख्या व टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाने के लिए रणथम्भौर में करंट बुकिंग को खत्म कर बुकिंग को ऑनलाइन कर बुकिंग प्रक्रिया को हाइटैक किया गया। इससे पर्यटकों को कतार से निजात मिल गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.