अलवर. राजस्थान के अलवर शहर के निकट एक गांव में बालिका वधू पर यौन अत्याचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कानूनी कायदों को दरकिनार कर पहले नाबलिग से विवाह किया। फिर शादी की तीसरे ही दिन पति और सास की मौजूदगी में जेठ ने बालिका वधू के साथ बलात्कार कर डाला। पीडि़ता ने घटना के एक माह बाद इसकी रिपोर्ट शहर के एनईबी थाने में दर्ज कराई है।
जिले के रामगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी साढ़े 16 वर्षीय नाबालिग का विवाह 17 दिसम्बर 2018 को शहर के एनईबी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ। शादी के तीसरे ही दिन 19 दिसम्बर को रात पति और सास की सहमति और मौजूदगी में जेठ पहले ही उसके कमरे घुस गया और लाइट बंद कर लेट गया। रात करीब 11 बजे बालिका वधू अपने कमरे में गई तो उसे पति की जगह जेठ मिला। जब उसने विरोध किया तो जेठ ने जबरन बालिका वधू को अपनी हैवानियत का शिकार बना डाला। पीडि़ता ने घटना के करीब एक माह बाद 17 जनवरी को एनईबी थाने में जेठ, पति व सास के खिलाफ आईपीसी की धारा 376-डी और पोक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया है। जिसकी जांच डीएसपी सिटी डॉ. प्रियंका रघुवंशी कर रही हैं।
दोनों गांवों की पंचायत भी हुई
पीडि़ता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों गांवों की कई दिन तक पंचायतें भी चली, जिसमें आरोपी पक्ष ने अपना जुर्म भी स्वीकारा। आरोपी पक्ष ने पंचायत में मामले को निपटाने का प्रयास किया गया, लेकिन पीडि़ता नहीं मानी और आखिर एक माह उसने थाने में प्रकरण दर्ज करा दिया।
आरोपी जेठ ने लोभ-लालच भी दिया
बालिका वधू ने उसके साथ हुए बलात्कार का विरोध किया तो ससुरालजनों ने उसे समझाइश कर मामले को दबाने का प्रयास किया। आरोपी जेठ ने उसे नया मोबाइल दिलाने आदि का लोभ-लालच दिया, लेकिन वह नहीं मानी।
प्रकरण दर्ज जांच शुरू
नाबालिग पीडि़ता ने शादी के तीसरे दिन पति व सास की सहमति से जेठ द्वारा बलात्कार करने की शिकायत १७ जनवरी को थाने में पेश की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रेम बहादुर सिंह, थानाधिकारी, एनईबी।





No comments:
Post a Comment