Breaking News
recent

इलाके में फैल रहा स्वाइन फ्लू, आयुर्वेद विभाग पिला रहा काढ़ा

अनूपगढ़.

इन दिनों मौसमी बीमारियों के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अनूपगढ़ के निकट रायङ्क्षसहनगर तथा अन्य ब्लॉक में स्वाइन फ्लू के रोगी चिन्हित किए गए है। स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए कस्बे में आयुर्वेद प्रभारी डाक्टर सीमा चौहान के नेतृत्व में लगातार विभिन्न स्थानों पर जडी बुटियों से निर्मित काढ़े का सेवन करवाया जा रहा है। इसी के तहत मुख्य बाजार में कनॉट पैलेस चौक के पास के दुकानदारों को काढ़ा पिलाया गया।इसके अलावा राजकीय औषधालय से काढ़ा तैयार कर ग्राम पंचायत 22 ए के राजकीय विद्यालय के बच्चों तथा स्टाफ को काढ़ा पिलाया गया है।

हजारों लोगों को पिलाया काढ़ा
डॉ. चौहान ने बताया कि अनूपगढ़ के उपकारा$$गृह में, सरकारी विद्यालयों में, ग्राम पंचायत के सरकारी विद्यालयों में तथा मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में महिला पुरुषों को काढ़ा पिलाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि काढ़े के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे मानव शरीर मौसमी बीमारियों से बच सकता है। काढ़ा पिलाने में भारत विकास परिषद के सदस्य सहयोग कर रहे है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.