अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव हरसाना में सोमवार देर रात्रि घर में सो रही वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुत्र वधू व पौती को गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना प्रभारी अजीत सिंह बड़सरा ने बताया कि गांव हरसाना में वृद्ध महिला गुलकन्दी (80) पत्नी उमराव मीना की सोमवार की देर रात्रि घर मे सोते समय अज्ञात जनों ने हत्या कर दी थी। गांव के बीच में हुई वृद्ध महिला की हत्या की घटना से गांव में सनसनी फै ल गई थी। इधर, पुलिस ने मात्र 12 घंटे में वृ़द्ध महिला की हत्या के मामले में बुधवार को महिला की पुत्रवधू शीला देवी (35) व पौती नीतू (18) को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस टीम ने सभी पहलूओं से हत्या के मामले की जांच प्रारंभ की। मोबाइल फोरेंसिक यूनिट के एक्सपर्ट ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए।
मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर शक की सुई शुरू से ही पुत्र वधु व पौती पर जा रही थी। इस बीच में मां-बेटी भी बार-बार बयान बदल रही थी और दोनों से अलग-अलग पुछताछ की तो दोनों की जानकारी में विरोधाभास मिला। जिस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों मां-बेटी टूट गई और पुलिस के सामने हत्या की वारदात करने की बात स्वीकार की। जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्हें गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि इस सम्बध में मृतका के पुत्र रमेश मीना ने मंगलवार को घर में सौ रही उसकी मां की अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया था।
इस तरह दिया हत्या की वारंदात को अंजाम
पुलिस पुछताछ में हत्या की आरोपित मां-बेटी ने बताया कि सोमवार देर रात को उन्होनें गुलकन्दी देवी को बिजली का करंट लगाकर मारने का प्रथम प्रयास किया लेकिन बिजली के तार की लम्बाई कम होने के कारण वे सफल नहीं हो पाई। इसके बाद में मृतका की पुऋ वधू शीला ने गुलक न्दी देवी के सिर में लाठी से वार किया। जिससे गुलकन्दी देवी जमीन पर गिर गई। उसके बाद पुत्र वधू शीला व पौती नीतू ने मिलकर कमरे में रखी पानी की छोटी मोटर से गुलकन्दी के चेहरे व सीने, पीठ व सिर पर गम्भीर वार किए। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बाद में मां-बेटी ने खून से सने हाथों को बाथरूम में जाकर पानी से साफ कर लिए और खून लगे कपड़ों को छूपा दिया।
बाद में दोनों ने मनगढंत कहानी बनाई कि अज्ञात लोगभैंस खोलनें के लिए आए और गुलकन्दी की हत्या कर गए। पुलिस पूछताछ में सास की हत्या की आरोपी पुत्र वधू ने बताया कि उसकी सास गुलकन्दी उसे पुत्र नहीं होने के कारण अक्सर ताने मारती रहती थी और उसके पति के सामने झूठे बहाने बनाकर उसकी व बेटी नीतू के मारपीट करवाती थी तथा बात बात कर टोका टाकी व गाली गलौच करती थी। जिसके चलते दोनों ने वृद्ध सास की हत्या करने की साजिश रची।
हत्या का यह बना कारण
पुलिस पूछताछ में सास की हत्या की आरोपी पुत्र वधू ने बताया कि उसकी सास गुलकन्दी उसे पुत्र नहीं होने के कारण अक्सर ताने मारती रहती थी और उसके पति के सामने झूठे बहाने बनाकर उसकी व बेटी नीतू के मारपीट करवाती थी तथा बात बात कर टोका टाकी व गाली गलौच करती थी। जिसके चलते दोनों ने वृद्ध सास की हत्या करने की साजिश रची।





No comments:
Post a Comment