कबड्डी में खेतड़ी, वॉलीबॉल में दुर्जनपुरा विजेता
झुंझुनूं. नेहरू युवा केंद्र, नेहरू युवा मंडल संस्थान दुर्जनपुरा (आबूसर का बास) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक समापन हुआ।मंडल संरक्षक अमित तेतरवाल ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में खेतड़ी की टीम विजेता रही। वॉलीबॉल में दुर्जनपुरा विजेता व सीतसर की टीम उप विजेता रही। इसी प्रकार ऊंची कूद में विकास नरहड़ प्रथम व दलीप खेतड़ी द्वितीय स्थान पर रहा।
तस्तरी में विकास कुमार प्रथम, श्रवण कुमार लुट्टू द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में नवीन सीतसर प्रथम, मदन खेतड़ी द्वितीय, अंकित सीतरसर तृतीय रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार यादव थे। अध्यक्षता विनय शर्मा ने की। विशिष्टअतिथि इरफान खान थे। विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर रवींद्र झाझडिय़ा, कुरड़ाराम तेतरवाल, खेमचंद झाझडिय़ा, जगदीश मीणा, प्रकाश जांगिड़, विजय तंवर, ताराचंद झाझडिय़ा आदि मौजूद थे।
इसी प्रकार नेहरू युवा केद्र व नेहरू युवा मंडल चतरपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य अतिथि बबलू चौधरी थे। अध्यक्षता राजेश कुमार यादव ने की। विशिष्ट अतिथि रोहिताश थाकन व सुधीरा थेे। मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में लुमास डफ मंडली प्रथम रही। फतेहपुर श्याम डफ मंडली द्वितीय रही। प्रथम को 11 हजार व द्वितीय को 51 सौ रुपए नगद व ट्राफी प्रदान की गई। वहीं राजकीय बालिका उप्रावि के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
भोजासर में शहीद स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 30 से
मंडावा. गांव भोजासर में अमर शहीद करणीराम चौधरी नवयुवक मंडल की ओर से शहीद करणीराम की स्मृति में 47वीं फुटबाूल प्रतियोगिता का उद्घाटन 30 जनवरी को होगा। नवयुवक मंडल के प्रतिनिधि विकास कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 32 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता विजेता को 21 हजार तथा उपविजेता को 15 हजार रूपये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन 2 फरवरी को होगा।
अंतरराष्टीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वालों का सम्मान
पिलानी. कस्बे के लुहारू रोड़ स्थित दुर्गा पब्लिक स्कूल में अंतरराष्टीय प्रतियोगिता में पदक जतने वाले विद्यार्थियों का सम्मान सोमवार को किया गया। विद्याल कोच जोनी महेश ने बताया कि चौथी एशिया इंटरनेशनल चैम्पियनशिप का आयोजन मुम्बई में किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के राहुल कुमार एवं कार्तिक सोनी ने कंराटे प्रतियोगिता में मेडल जीते थे। उन्होने बताया कि पदक विजेताओं का सोमवार को विद्यालय निदेशक सुशील कुमावत एवं प्राचार्य पुनीता शर्मा के आतिथ्य में सम्मान किया गया। अतिथियों ने दोंनो विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
राज्यस्तर के लिए पहलवानों का हुआ चयन
बगड़. पुष्कर व्यायामशाला में आयोजित जिला स्तरीय पुरूष व महिला कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। जिला कुश्ती संघ के सचिव उम्मेदसिंह झाझडिय़ा ने बताया कि जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले भर के पहलवानों ने भाग लिया। जिसमें पुरूष वर्ग के 55 किलो में सचिन बनगोठड़ी, 60 किलो में अमित बगड़, 63 किलो में जगमाल बगड़, 67 किलो में मनजीत बगड़, 72 किलो में छगन मीणा बगड़, 77 किलो में राहुल गुर्जर रामकुंवारपुरा, 8 2 किलो में सूर्यप्रकाश, 87 किलो में भूपेंद्र रोजड़ा, 97 किलो में राहुल व लालाराम सुलताना व 130 किलो में विकास बगड़ तथा महिला वर्ग के 50 किलो में कमलेश, 53 किलो में सोनिया, 55 किलो में पूजा गुर्जर, 57 किलो में प्रिया, 59 किलो में कोमल, 65 किलो में अन्नू, 68 किलो में भारमी, 72 किलो में अन्जू कुमावत व 76 किलो में अन्जू नाडिय़ा एवं फ्री स्टायल में 57 किलो में नवीन बगड़, 61 किलो में ललित कुठानिया, 6 5 किलो में राजेश तातीजा, 70 किलो में राकेश पापड़ा, 74 किलो में पवन सुलताना, 79 किलो में कश्मीर बेसरड़ा, 8 6 किलो में मोनू बगड़, 92 किलो में योगेश गुर्जर व 97 किलो में यशवर्धन बगड़ का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।






No comments:
Post a Comment