Breaking News
recent

केमिकल लगाकर किए एक लाख के गहने पार

बगड़. कस्बे का एक पूर्व सैनिक के केमिकल लगाकर करीब एक लाख रुपए पार करने का मामला समाने आया है। जानकारी के अनुसार कस्बे की सेवाराम की ढाणी निवासी पूर्व सैनिक हेमराज रसकरण अपने परिवार को साथ लेकर घर शादी में भात लेकर अमृतसर जा रहा था। अमृतसर जाने के लिए 16 जनवरी को वह करीब शाम सवा छह बजे झुंझुनू बस डिपो पहुंचा। यहा से उन्होने साढ़े सात बजे राजगढ़ जाने के लिए बस पकड़ी। जहां पर सारा सामान उनके पास ही रखा था। उनके भाई-भाभी जिस सीट पर बैठे थे। उसके उपर रेक पर एक अटैची रखी थी। जिसके अंदर करीब एक लाख रूपए के गहने तथा शादी में देने के लिए नए कपड़े रखे थे। जब बस चली तो झुंझुनू बस डिपों के मुख्य द्वार पर एक युवक उनकी अटैची लेकर उतर गया। हेमराज ने बताया कि उंहे घटना की जानकारी झुंझुनू से कुछ किलोमीटर जाने के बाद पता चला। जिसके बाद बस रूकवाकर बस में तलाश किया। हेमराज ने बताया कि कुछ लोग उसके सामने खड़े थे और उसकी गर्दन पर कुछ केमिकल भी डाला गया था।

 

 

Read More: डूलानिया के लोगों के नाम से उठाया लोन, अब ऋण माफी का आदेश आया तो खुल गड़बड़ी की पोल

 

 

जिससे उसकी गर्दन के चारों तरफ एलर्जी हो गई। जिससे त्वचा पर जलन होने लगी। इस दौरान अटैची गायब होने से चारों तरफ देखने के बाद भी अटैची बस में कहीं नहीं मिली तो हेमराज अपने साथी मुकेश रसकरण को लेकर रास्ते से ही वापिस आ गया। जबकि अपने परिवार के अन्य लोगों को शादी में भात भरने के लिए भेज दिया। हेमराज ने झुंझुनू कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने बस डिपों के बाहर एक निजी होटल के सीसीटीवी कैमरे फुटेज में चैक किया तो एक युवक बस डिपो के मुख्य द्वार से अटैची हाथ में लिए बस से नीचे ऊतरता दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने आस-पास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले लेकिन अभी तक भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। दूसरी तरफ पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.