Breaking News
recent

एक रात में तीन बंद मकानों के ताले टूटे, लाखों का माल पार

राजलदेसर.

गत सप्ताह शुक्रवार रात वार्ड एक स्थत दो सगे भाइयों के बंद मकानों में हुई चोरी का खुलासा नहीं हुआ था कि इससे पहले ही चोरों ने तीन अन्य घरों में सेंध लगा दी। गुरुवार रात कस्बे के तीन बंद मकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोर लाखों का माल चोरी कर ले गए। इसके अलावा घर में लगा डीबीआर भी उठा ले गए। जिससे उनका कोई सबूत पीडितों को नहीं मिले। पड़ोसियों की सूचना पर हनुमानगढ़ से राजलदेसर पहुंचे वार्ड २३ के विनोद सैनी ने बताया कि तीन दिन पहले उसकी पत्नी व बच्चे हनुमानगढ़ गए थे। वह गुरुवार शाम छह बजे घर बंद कर हनुमानगढ़ गया था। उसी रात अज्ञात चोर किसी समय मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने रसोई में रखे भुजिया, मिठाई का पहले नाश्ता किया फिर तीनों कमरों के अंदर रखे आलमारियों, संदूकों व पलंग के ड्रोवर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए तथा उनमें रखा सारा सामान बिखेर दिया।
पीडि़त ने बताया कि चोर 25 हजार रुपए नगदी, 40 तोला चांदी का सामान व ३० तोला सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। अज्ञात चोर जाते वक्त घर में लगे सीसी टीवी कैमरे की डीवीआर मशीन भी साथ उटा ले गए। इसी प्रकार इसी वार्ड की मंजूदेवी जालान के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर घर में रखा किमती सामान व एक गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। वेवा मंजूदेवी जालान ने बताया कि वह छह माह से बीदासर में अपनी पुत्री के पास रह रही है। पड़ोसियों द्वारा घर में चोरी की सूचना पर राजलदेसर आकर घर संभाला तो घर के मुख्य द्वार का कुंदा टूटा था तथा कमरों में रखा सामान चारों और बिखरा पड़ा था। वार्ड २२ में मुरलीधर सोनी के मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़ते ही पड़ोस में जाग होने व लाइट जलाने से चोर मौके से भाग गए। मुरलीधर सोनी सपरिवार आंध्रप्रदेश रहता है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ । चोरी होने के बाद घर में लगाया था सीसीटीवी कैमरा: विनोद सैनी ने बताया कि डेढ़ साल पहले घर में हुई चोरी का अभी तक खुलासा नहीं हुआ। उस समय हुई चोरी के बाद सीसीटीवी कैमरा भी लगा दिया था। लेकिन गुरुवार रात चोरों ने वारदात के बाद घर में सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर उठा ले गए। इससे आरोपियों का पता लगाना मुश्किल होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.