Breaking News
recent

बादल छाए, मौसम में बढ़ी ठंडक

श्रीगंगानगर.

इलाके में सोमवार को बादल छाने से मौसम में सर्दी का असर तेज हो गया। सुबह दिन की शुरुआत में हलकी धूप नजर आई लेकिन इसके बाद आसमान में बादल छा गए। इससे अधिकांश लोग घरों में दुबके रही।

इससे पूर्व सुबह दिन की शुरुआत ठंडक के साथ हुई। इस दौरान चली ठंडी हवा के कारण सुबह जल्दी घरों से निकले दूध विके्रताओं और सब्जी विक्रेताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब दस बजे तक सर्दी का असर तेज था, ऐसे में स्कूलों के लिए निकले विद्यार्थी भी ठिठुरते दिखे वहीं सुबह लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी राहत पाई। सर्दी और आसमान में बादलों के चलते बाजार में दुकानें अपेक्षाकृत देरी से खुली।

सर्दी के चलते इलाके में खान पान में भी बदलाव आया है। चाय कॉफी के साथ मौसम के अनुरूप मिठाइयों और नमकीन के ठेले शहर के चौराहों पर सजने लगे हैं। चाय की थडिय़ों पर भी लोगों की भीड़ बढऩे लगी है।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.