सुजानगढ़. शहर में बुधवार को भारतीय खाद्य निगम कार्यालय के पास ईंटों से भरे ट्रक पर चढ़े एक मजदूर की करंट से मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल में एकत्रित हुए मृतक के साथी मजदूर व अन्य लोग ट्रक चालक को अस्पताल में बुलाने की मांग को लेकर अड़ गए और तीन घंटे तक पुलिस को लिखित रिपोर्ट नहीं दी। पुलिस के मुताबिक वार्ड 42 में राजीव गांधी कॉलोनी निवासी हसन अली (२९) भारतीय खाद्य निगम कार्यालय के पास ईंटों से भरे ट्रक को खाली करने के लिए उसपर चढ़ा था। इस दौरान चालक ने ट्रक को आगे-पीछे किया तो मजदूर ट्रक के उपर गुजर रहे बिजली के तारों से छू गया और करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना भयंकर था कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मजदूर के अन्य साथी भी मौजूद थे। मजदूर के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। अस्पताल में एकत्रित हुए मृतक के साथ मजदूर व अन्य लोग ट्रक चालक को अस्पताल बुलाने की मांग को लेकर अड़ गए और तीन घंटे तक पुलिस को लिखित रिपोर्ट नहीं दी। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे सभापति सिकंदर अली खिलजी, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मोहम्मद इदरीश गौरी, पार्षद खालिद, पार्षद इकबाल खां व एएसआई राजेंद्रकुमार की समझाईस पर रिपोर्ट दी। बाद में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक हसन अली के एक पुत्र व एक पुत्री है। हसन के पिता की छह वर्ष पहले मौत हो चुकी है।





No comments:
Post a Comment