Breaking News
recent

कुमास गांव में प्राण प्रतिष्ठा में उमड़े श्रद्धालु

कुमास गांव में प्राण प्रतिष्ठा में उमड़े श्रद्धालु
कलश यात्रा निकाली, प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा
झुंझुनूं. मंदिरों में हवन व पूजा पाठ के दौरान गूंजते वेद मंत्र। नगर में भ्रमण करती देव प्रतिमाएं, सिर पर कलश धारण किए महिलाएं तथा संतों के सानिध्य में लगते जयकारे। गांव कुमास में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों में कुछ ऐसा ही माहौल रहा। प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा में तीन दिनों तक श्रद्धा का सैलाब उमड़ा।गांव कुमास में गांव के निवासी व अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ.अमरसिंह शेखावत के सौजन्य से नव निर्मित मंदिरों में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिरों में जमवाय माता, जीणमाता, हर्षनाथ व भैरव की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धानाथ आश्रम लक्ष्मणगढ़ (सीकर) के पीठाधीश्वर संत बैजनाथ महाराज के सानिध्य में हुई। पंडित रवि शर्मा चूरू की अगुवाई में पंडितों ने मंदिरों में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। महिलाओं की कलश यात्रा के साथ प्रतिमाओं को नगर भ्रमण करवाया गया। बाद में हवन व पूजा-पाठ के कार्यक्रम हुए। संत बैजनाथ महाराज ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से संस्कार आते हैं। मंदिर निर्माता अंतरराष्ट्रीय होम्यापैथिक चिकित्सा विशेषज्ञ डा. अमरसिंह शेखावत व श्रीमती सुमेर कंवर ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडावा विधायक नरेंद्र खीचड़, जयनारायण व्यास विवि जोधपुर के पूर्व कुलपति डा. लोकेश शेखावत, जेडीए जोधपुर के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व राज्यमंत्री प्रो. डॉ.महेंद्रसिंह राठौड, सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. पीएस जाट, जलदाय विभाग के पूर्व अतिरिक्त मुख्य अभियंता मदनसिंह राठौड़, साहित्यकार डॉ. गोवर्धनसिंह शेखावत, चूरू नगर परिषद के सभापति विजय कुमार शर्मा, ़, पूर्व आरएएस ईश्वरसिंह राठौड़, रिटायर्ड शिक्षा निदेशक प्रो. एसएल शर्मा, सेवाराम जैन मुम्बई, बीके भीमसरिया कोलकाता, शक्ति सिंह चौहान मकराना, एडवोकेट भंवरसिंह राठौड़, धन्ने सिंह स्यानी बीकानेर, होम्योपैथिक यूनिवसिर्टी के प्रो. डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. सीमापाल जयपुर, डॉ.उम्मेदसिंह, रामगढ़ शेखावाटी के समाजसेवी एवं उद्यमी जगदीश जौहरी, ओमप्रकाश जौहरी समेत दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता सहित अनेक जगहों के लोग कार्यक्रम में उपस्थित हुए। डॉ. कौशलसिंह व शार्दुलसिंह ने आभार जताया। पुजारी रामबाबू पारीक, रोहिताश कुमार, वीरेंद्रसिंह, पूर्णसिंह शेखावत, उदयसिंह, विजेंद्रसिंह समेत ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
जोधपुरा भैरूजी मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा
पचलंगी. क्षेत्र के जोधपुरा में ढ़ाणी पीपलावाली के पास पहाड़ी पर स्थित भैरूजी के मंदिर में सोमवार को बाबा भैरव नाथ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
अखंड रामायण पाठ के साथ तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू
बगड़.कस्बे के संत रूपादास मंदिर में उनकी 359 वें वार्षिकोत्सव पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन अखंड रामायण पाठ के साथ सोमवार को शुरू हुए। विकास स्वामी ने बताया कि सोमवार को अखंड रामायण पाठ, मंगलवार को भजन संध्या एवं शुक्रवार को बाबा रूपादास की समाधि पर भोग लगाकर भंडारे का आयोजन होगा।

 

jhunjhunu news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.