Breaking News
recent

ऐसा क्या हुआ जो गांव में हो गई फायरिंग




उदयपुरवाटी. नाहरवाड़ी गांव में लीजधारकों व ग्रामीणों के बीच गुरुवार को झपड़ हो गई। झड़प में हवाई फायर करने की भी शिकायत की गई है।
जानकारी के अनुसार गत दिनों नाहरवाड़ी गांव के एक खेत में गेंद की तरह दिखने वाली प्लास्टिक की वस्तु में विस्फोट होने से गांव के दो बच्चे घायल हो गए थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि नाहरवाड़ी में स्थित लीज धारकों द्वारा अवैध ब्लास्टिंग सामग्री काम में ली जा रही है। अवैध विस्फोट सामग्री में ही विस्फोट होने से बच्चे घायल हुए थे। जिसके बाद लीजों मेें ब्लास्टिंग बंद करवाने के लिए पिछले कई दिनों से ग्रामीण धरने पर बैठे हुए थे। गुरुवार को धरने पर बैठे ग्रामीणों पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया और धरना देने के लिए लगाए टेंट को उखाड़कर फेंक दिया। धरने पर बैठे लोगों के साथ मारपीट करने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जिसके बाद दोनों तरफ से पत्थर भी फेंके गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनको डराने के लिए फायरिंग भी की गई। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को भी लीजधारकों का पक्ष लेने के आरोप में विरोध का सामना करना पड़ा। देर शाम तक मौके पर सीआइ रामेश्वरलाल बगडिय़ा ग्रामीणों को समझाइश करने में लग रहे। लेकिन ग्रामीण मारपीट करने वाले और फायरिंग करने वाले लोगों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई पर अड़े रहे। इस दौरान बजरंगलाल, श्रीराम, नंदलाल, धनाराम, धर्मेन्द्र, निलेश, प्रकाश, जगनराम, प्रभातराम, फुलचंद वर्मा, महावीर प्रसाद, बजरंगलाल सेन, रामावतार जांगिड़, बनवारीराम, सांवरमल, मदनलाल शर्मा, जीवनराम सैन, जगमाल, सुण्डाराम, बलदेवराम, सुभाष सहित गांव के कई लोग मौजूद थे।
पिलानी. कस्बे के मन्दिरों में सिलसिलेवार हुई चोरियों का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित युवक कस्बे वार्ड पांच निवासी संदीप उर्फ जैम है। जांच अधिकारी विजय सिंह ने बताया संदीप नशे का आदी है तथा नशे के लिए पैसा जुटाने के लिए मन्दिरों में चोरी करना सामने आया है। आरोपित ने तीनों मन्दिरों से करीब 12 हजार रुपए की राशि चुराई थी। चुराई गई सारी राशि नशे का शौक पूरा करने में खर्च कर दी। कस्बे के संतोषी माता मन्दिर, रामदेवजी मन्दिर एवं इच्छापूर्ति बालाजी मन्दिर में पिछले दिनों सिलसिलेवार चोरियां हुई थी। तीनों मन्दिरों की लोकेशन तथा चोरी की वारदाते मिलती जुलती होने के चलते पुलिस मन्दिरों के आस पास ही चोर की तलाश कर रही थी। पुलिस ने संदेह के आधार एक संदीप उफ जैम को हिरासत में लेकर पूछ ताछ की तो वह टूट गया। पुलिस द्वारा की गई गहनता से पूछताछ में संदीप ने मन्दिरों में चोरी करना कबूल लिया। पुलिस ने गुरूवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की निशान देही से घर के कमरे में छुपा कर रखे मन्दिरों से चुराए दानपात्र तथा एक छत्र भी बरामद किया है। आरोपित को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.