Breaking News
recent

ओवरलोड बाल वाहिनियां, हादसे के बाद भी नहीं चेत रहे

पाली। जिले में चल रही निजी स्कूलों की बालवाहिनयों को मासूमों की चिंता नहीं है। जोजावर में बालवाहिनी पलटने से हुए हादसे के बाद परिवहन विभाग ने अभियान चलाया है। इसमें सामने आया कि स्कूल प्रशासन व बालवाहिनी संचालक मासूमों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह है। कई बालवाहिनियां ओवरलोड मिली। कई में पॉल्यूशन प्रमाण पत्र नहीं मिला तो कई में सुरक्षा पहलुओं की कमी दिखी। अभियान के तहत परिवहन विभाग ने 31 बालवाहिनियों के चालान काटे। यह कार्रवाई जारी रहेगी।
आरटीओ जेपी बैरवा ने बताया कि पाली, सोजत व मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में चल रही बालवाहिनियों की जांच की गई। इसमें बालवाहिनियां ओवरलोड मिली। 31 बालवाहिनियों के चालान काटे गए। दो बालवाहिनियों के परमिट भी नहीं थे। विभाग की ओर से यह अभियान जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि जोजावर में बालवाहिनी पलटने से एक छात्र की मौत हो गई थी और 27 जने घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद यह अभियान छेड़ा गया।

कार की चपेट से युवक की मौत
सांडेराव. फोरलेन पर कार की चपेट से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बिरामी ढाणी निवासी गुलाबसिंह पुत्र तुलसीसिंह रावणा राजपूत अपने खेत से घर जा रहा था। इस दौरान हाइवे पर स्थित नर्सरी के पास एक कार ने उसे चपेट में ले लिया। गुलाब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

कन्या सुरक्षा स्तम्भ का लोकार्पण कल
पाली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मण्डल की ओर से आचार्य महाश्रमण कन्या सुरक्षा स्तम्भ का लोकार्पण समारोह बुधवार अपराह्न साढ़े चार बजे किया जाएगा। अध्यक्ष रेखा बरडिय़ा ने बताया कि मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति महेन्द्र बोहरा, विशिष्ट अतिथि विधायक ज्ञानचंद पारख, पुलिस अधीक्षक आनन्दकुमार शर्मा, डीआइजी स्टाम्प विशाल दवे होंगे। अध्यक्षता मण्डल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद कच्छारा करेंगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.