लक्ष्मणगढ़.
बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। जिसमें परिवादी का आरोप है कि उसकी बेटी लक्ष्मणगढ़ में एक कोचिंग में पढ़ती है। करीब एक महीने पहले दोनों जने कोचिंग के बाहर आए और उसकी लडक़ी को बहला-फुसला कर क्षेत्र से दूर ले गए। जहां पर एक ने उसकी लडक़ी के साथ बलात्कार किया। इसके बाद 15 जनवरी को उसकी लडक़ी को लक्ष्मणगढ़ से अपनी बाइक पर बैठाकर सेठों की कोठी बस स्टेंड पहुंचा तो यहां पर मौजूद लोगों ने उसकी लडक़ी के साथ मारपीट शुरू कर दी। यहां से युवक तो मौका पाकर भाग गया।
आरोप है कि इसके बाद तीन लडक़े और थे। जिनके पास बाइक थी। इन चारों लडक़ों ने उसकी बेटी को सुनसान जगह ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद रात को उसकी बेटी को घर ले गया। 16 जनवरी को सुबह बस स्टेंड पर छोड़ दिया। इसके बाद उसकी बेटी बस में बैठकर घर आ गई और यहां आकर परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया। जिस पर सामूहिक बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इधर, घटनाक्रम की रिपोर्ट लक्ष्मणगढ़ थाने में देने के बाद भी एसएचओ रामस्वरूप मीणा जानकारी छिपाते रहे।





No comments:
Post a Comment