Breaking News
recent

राजस्थान का अनोखा बैंक जहां पैसे नहीं पैड्स मिलेंगे, महिलाओं को होगा समर्पित

- मधुलिका सिंह चौहान/ कृष्णा तंवर

उदयपुर। अब तक आपने दुनियाभर में कई तरह के बैंकों के बारे में सुना होगा, कहीं रुपए-पैसा तो कहीं बुक, बीज, रक्त... मिलते हैं। उदयपुर जिले की डोडावली ग्राम पंचायत के एक छोटे गांव में अनोखा बैंक शुरू होने जा रहा है। यह है एक ‘पैड बैंक’ (Sanitary Pads) , जो सिर्फ और सिर्फ महिलाओं को समर्पित है।

 

इस बैंक से माहवारी में काम आने वाले सैनिटरी पैड्स आदिवासी महिलाएं नि:शुल्क प्राप्त कर सकेंगी। आमतौर पर बैंकों को चलाने वाले मुखिया उच्च शिक्षित होते हैं और वहां कर्मचारियों को योग्य व शिक्षित होना चाहिए लेकिन इस बैंक को चलाने वाली मुखिया एक आदिवासी परिवार की निरक्षर है। इसके बावजूद यह ग्रामीण महिला ही पूरे गांव की महिलाओं को इसके प्रति जागरूक करेंगी।

 

निचली गवाड़ी के स्कूल में गुरुवार को मां सरस्वती की पूजा के साथ इस बैंक की शुरुआत हुई। बैंक की संचालक वालकी ने बताया कि इस बैंक से आदिवासी महिलाओं में सैनिटरी पैड्स के प्रति जागरूकता आएगी। महिलाएं सैनिटरी पैड्स दुकानों पर बेचने का काम भी करेंगी ताकि उनकी दो पैसे की कमाई भी हो सकेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.