Breaking News
recent

आन, बान व शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

आन, बान व शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

बाड़मेर . गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह शनिवार को आदर्श स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।
मुख्य अतिथि ने 70 वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नेतृत्व में संविधान सभा ने हमें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसान ऋण माफी, आगामी पांच साल तक बिजली की दर न बढाने, गरीब परिवारों को एक रुपए प्रतिकिलो की दर से गेहंू दिलाने, पेंशन बढ़ोतरी जैसे कई जनकल्याणकारी फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अकाल के हालात हैं, ऐसे में राज्य सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है।
समारोह में परेड कमाण्डर आरआई जेठाराम के नेतृत्व में बीएसएफ, राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, एनसीसी कैडेट्स सीनियर एवं जूनियर, स्टुडेन्ट पुलिस कैडेट, गल्र्स एनएसएस, स्काउट एवं गाइड के दल ने परेड में हिस्सा लिया। शहीदों और स्वतन्त्रता सेनानियों के परिजन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने राज्यपाल के सन्देश का पठन किया।
ये रहे कार्यक्रम के आकर्षण : पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति, बालक-बालिकाओं का सामूहिक व्यायाम, बालक- बालिकाओं का समूह गान।
दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए... ख्याति प्राप्त लोक कलाकार मोती खान ने देश भक्ति गीत ''ऐ वतन मेरे वतन आबाद रहे तू...., ऐसा देश है मेरा....'' प्रस्तुत किया। स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार ने दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए... प्रस्तुत किया।
जागरूकता का संदेश : समारोह के दौरान नागरिक सुरक्षा का संयुक्त अभ्यास हुआ। हवाई हमले के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर जानमाल की सुरक्षा एवं राहत प्रदान को लेकर प्रदर्शन हुआ। वहीं मोतीसरा, कमों का बाडा एवं सनावडा के गैर दलों ने आकर्षक गेर नृत्य की प्रस्तुति दी व झांकियों का प्रदर्शन हुआ।
समारोह में विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, सीमा सुरक्षा बल समादेष्टा शाम कपूर, बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, उपखण्ड अधिकारी नीरज मिश्र समेत पुलिस, प्रशासन, बीएसएफ के अधिकारी, जन प्रतिनिधि, जिले के शहीदों एवं स्वतन्त्रता सेनानियों के परिजन सहित कई जने मौजूद रहे।
यहां पर भी फहराया ध्वज : जिले भर में शनिवार को 70वें गणतंत्र दिवस पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों, संस्थानों व ग्राम पंचायत कार्यालयों पर तिरंगा फहराया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। केन्द्रीय विद्यालय उत्तरलाई में मुख्य अतिथि एयर कमोडोर एस श्रीनिवास, विशिष्ट अतिथि आफवा अध्यक्ष सुनीता श्रीनिवास व प्राचार्य महिपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। जिला स्वास्थ्य भवन पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में भाडखा आदर्श पीएचसी प्रभारी डॉ सुरेश चौधरी को राज्य स्तर पर मिले सम्मान के लिए साफ ा पहनाकर सम्मानित किया। राजकीय प्राथमिक विधालय डीगड़ा बस्ती गादान में रिड़मलसिंह महेचा व प्रधानाध्यापिका सीता चौधरी ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत मारूडी में सरपंच पूनम कंवर व ग्राम विकास अधिकारी नरपतसिंह ने ध्वज फहराया। राजवेस्ट पॉवर प्लांट भादरेश में प्लांट महाप्रबन्धक वरीश देव रमानी ने ध्वजारोहरण किया। संस्कार भारती बाड़मेर की ओर से आजाद चौक में मुख्य अतिथि छगनलाल खत्री, भगवानदास ठारवानी, आसूलाल जैन, बसन्त खत्री, प्रकाश खत्री, अरूण रामावत व जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रसाद गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। शारदा विद्या मंदिर में रघुवीरसिंह तामलोर, भारती माहेश्वरी, विजय सिंह तारातरा व जगदीश राजपुरोहित, केन्द्रीय विद्यालय जालीपा छावनी में प्राचार्य मनोज कुमार रामावत, रामावि आटी में उप सरपंच महेशाराम सुथार व प्रधानाचार्य बृजलाल जांगिड़ ने ध्वजारोहण किया। राजकीय चिकित्सालय के एमसीएच भवन में मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल एनडी सोनी व प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव मित्तल ने, ग्राम पंचायत कार्यालय आटी में सरपंच रणजीत मेघवाल व ग्राम विकास अधिकारी उम्मेदाराम बृजवाल, मिरासी समाज छात्रावास में समाज सचिव शौकत शेख, फकीरा खान, बरकत खान, हाजी रहीम खान, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राजस्वमंत्री हरीश चौधरी, जिलाध्यक्ष फ तेहखां, विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, प्रधान पुष्पा चौधरी, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा ने ध्वज फहराया। हाजी सतार मोहम्मद लोक कला एवं लोक कल्याण शिक्षण संस्थान में अकरम शेख व पेंपा खान ने ध्वजारोहण किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हाथमा में सरपंच अमरसिंह राव व प्रधानाचार्य शशिकला चौधरी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बानो का तला में चैनाराम चौधरी व प्रधानाध्यापक शांतिप्रकाश गौड़, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बीबड़ा बोला में आरब खां एवं प्रधानाध्यापक कल्लाराम बेनीवाल ने ध्वजारोहण किया।
सरणू. स्थानीय राआउमावि में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया। इस अवसर पर ग्रामीण, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।
खलीफे की बावड़ी . स्थानीय राउमावि में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूबेदार हीरा बहादूर थापा, अध्यक्ष उम्मेदाराम गर्ग, विशिष्ट अतिथि रोशनखां खलीफा ने झण्डारोहण किया। यह जानकारी खुदाबक्स खलीफा ने दी।
हाथमा . स्थानीय राउमावि में मुख्य अतिथि सरपंच अमरसिंह राव, अध्यक्ष प्रधानाचार्य शशिकला चौधरी ने झण्डारोहण कर मार्च-पास्ट की सलामी ली।
सिणधरी . उपखंड स्तरीय 70वां गणतंत्र दिवस स्थानीय राजकीय बीटीएम उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यवाहक उपखण्ड अधिकारी अरुणकुमार त्रिवेदी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 24 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कस्बे के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पीटी, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की। राउमावि अमरपुरा, डंडाली, धनवा, नोसर, सिणधरी चारणान में भी कार्यक्रम हुए।
गडरारोड . देश की सरहद पर सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकियों पर शनिवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया। बीएसएफ के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के जयघोष लगाए गए।
इस दौरान सीमा सुरक्षा बल की 142वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी पारसमल जीनगर ने जवानो को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश के संविधान को लागू करने की वर्षगांठ पर हम गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इंस्पेक्टर विशाल श्रीवास्तव, कंपनी कमांडर मनीराम, सहायक उपनिरीक्षक रामलाल, गार्ड कमांडर जेपी सिंह मौजूद रहे। सीमावर्ती क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। तहसील मुख्यालय पर मुख्य अतिथि तहसीलदार डालाराम पवार ने हाई स्कूल मैदान में ध्वजारोहण कर मार्च- पास्ट की सलामी ली। समारोह किशनलाल वणल की अध्यक्षता, नंदलाल लोढ़ा, चेतनराम चौधरी, गोविंदराम चौहान के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। परेड, पीटी व सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। शहदाद का पार, पाबूसरी, उतरबा, बाण्डासर, तामलोर, जैसिंधर गांव और स्टेशन, रोहिड़ी, पांचला, सूंदरा, राणासर, हरसाणी, गिराब, खुडाणी आदि गांवों में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
गिड़़ा . स्थानीय राआउमावि में शनिवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। गिड़ा तहसीलदार राकेश जैन ने तिरंगे को सलामी दे परेड का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर प्रधान लक्षमण राम डेलू, थानाधिकारी प्रेमा राम चौधरी, हॉस्पिटल प्रभारी अमित टांक, एसीबीओ लच्छाराम सियाग, प्रधानाचार्य लिखमाराम डांगी, सरपंच पूनमाराम, पूर्व सरपंच हनीफ़ खान ने गणतंत्र दिवस की महत्ता बताई। सोहड़ा, सन्तरा, चिडिय़ा, खोखसर सहित अन्य जगह पर भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हुआ।
चौहटन . 70वां गणतंत्र दिवस शनिवार को कस्बे सहित समूचे सरहदी गांवों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपखण्ड अधिकारी भूपेन्द्र कुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय सीनियर स्कूल के स्टेडियम में उपखण्ड स्तरीय समारोह हुआ। यादव ने ध्वजारोहण किया। कस्बे के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पीटी, परेड़ सहित कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 23 जनों को उपखण्ड अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र कुमार, थानाधिकारी रमेश ढाका उपस्थित थे। पंचायत समिति भवन पर विकास अधिकारी गणपतलाल सुथार व प्रधान भगवती मेघवाल ने ध्वजारोहण किया। पंचायत समिति चौहटन में विकास अधिकारी बाबूसिंह राजपुरोहित, ग्राम पंचायत में सरपंच कमलादेवी, वीरातरा पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष भगवानदास खत्री, शंकर बाल निकेतन में स्वामी जालमपुरी, आदर्श विद्या मंदिर में मोहनलाल छाजेड़, खारिया राठौड़ान स्थित मदरसा फैजे जिलानी में सदर ***** मोहम्मद, अब्दुल कलाम आजम ने ध्वजारोहण किया।
धोलानाडा . स्थानीय राआउमावि में गणतंत्र दिवस समारोह मुख्य अतिथि राऊराम बेनीवाल, सरपंच लाधु देवी, विशिष्ट अतिथि अमराराम बेनीवाल, नीम्बाराम बेनीवाल ने झण्डारोहण किया। राउप्रावि आडेल पराजकीय उच्च प्राण्विण्आडेल पनजी मे राजस्थान पत्रिका के संवाददाता मुलाराम शमाज़् का पत्रकारिता मे सराहनीय कायज़् करने पर पुवज़् सरपंच अचलाराम बटेर एने प्रशति पत्र देकर सम्मान दिया ।
बाटाडू . राआउमावि सिगोडिया, बाटाडू, लुनाडा, भीमड़ा, रामदान मूढ़ की ढाणी आदि जगह गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
गुड़ामालानी . उपखंड मुख्यालय व क्षेत्र में पर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह आयोजन स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। एसडीएम दिनेश विश्नोई ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने पीटी, परेड व विभिन्न प्रकार के देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। दिनेश विश्नोई, तहसीलदार नारायणलाल सुथार, सरपंच दिनेश शर्मा, प्राचार्य ओमप्रकाश विश्नोई, ग्राम विकास अधिकारी चंपालाल गर्ग, पुलिस उप अधीक्षक प्यारेलाल मीणा ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उत्कूष्ट कार्य करने वाली 38 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। संचालन वेहनाराम सोनगरा ने किया। इनके अलावा राआउमावि छोटू, राप्रावि जाटा बस्ती मंदिर वाला धनाऊ में कार्यक्रम हुए।
बायतु. उपखंड मुख्यालय पर एसडीएम सुभाष यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में हुआ, जिसमें कस्बे के विभिन्न विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली 46 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बायतु पनजी, माडपुरा बरवाला समेत बायतु क्षेत्र का दौरा किया तथा गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए। ग्रामीण लोक उच्च माध्यमिक विद्यालय कवास, के के विद्या मंदिर व सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय कवास में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम हुए।
देऊखां को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित : शिव . शासन सचिवालय जयपुर में आयोजित 70वे गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्यमंत्री ने उपखंड क्षेत्र के बीसू कलां निवासी देऊखां मांगणियार को लोक संगीत के क्षेत्र मे सराहनीय कार्य पर एक्सीलेंट परफॉर्मेंस अवार्ड से सम्मानित किया।
शिव . उपखंड स्तरीय कार्यक्रम राआउमावि के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी नानूराम सैनी ने ध्वजारोहण कर मार्च- पास्ट को सलामी दी। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। उपखंड क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 18 जनों को सम्मानित किया। तहसीलदार शैतानसिंह राजपुरोहित, विकास अधिकारी चिदंबरा परमार, थानाधिकारी मानाराम गर्ग, सीबीईओ द्वारकाप्रसाद शर्मा,अमरदान चारण, लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित, प्रधानाचार्य मनोहरसिंह राठौड़, सरपंच सुगनी देवी उपस्थित रहे। संचालन गोपालपुरी ने किया। पुलिस थाना परिसर में प्रशासन बनाम ग्रामीणों के बीच वॉलीबॉल का मैत्री मैच खेला गया, जिसमें प्रशासन टीम विजयी रही।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.