Breaking News
recent

सिर्फ एक कप काढ़ा करेगा स्वाइन फ्लू को बाय-बाय

जीतेश रावल @ जालोर. स्वाइन फ्लू के मामले बढऩे से चिंतित लोगों के लिए आयुर्वेद विभाग अच्छी खबर लेकर आया है। आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं कि विभाग की ओर से तैयार किया जा रहा काढ़ा स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए कारगर साबित हो रहा है। यहां तक कि दो-तीन दिन तक एक-एक कप काढ़ा पीने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इससे स्वाइन फ्लू तो क्या अन्य मौसमी बीमारियां भी पास नहीं फटकती। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के लगातार मामले बढऩे पर चिकित्सा महकमा तो सतर्क है ही आयुर्वेद विभाग ने भी कमर कस ली है। इसके लिए विभिन्न जिलों में टीम भेजी गई है। साथ ही आयुर्वेद औषधालयों में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा बनाकर पिलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। आयुर्वेद चिकित्सक बताते हैं कि आयु के अनुसार काढ़ा पिलाने की मात्रा कम-ज्यादा हो सकती है, लेकिन दो-तीन बार पीने के बाद इसे काफी असरकारक माना गया है।

jalore:::https://goo.gl/PQuL38:::बदल देंगे जालोर का पूरा हुलिया, बेनकाब होंगी 'काली भेड़ेंÓ भी
जड़ी-बूटियों से तैयार होता काढ़ा
अधिकारी बताते हैं कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा कारगर उपाय है। विभिन्न जड़ी बूटियों व प्राकृतिक वस्तुओं को मिलाकर काढ़ा तैयार किया जाता है। इसे पीने के बाद प्रतिरोधक क्षमता मे वृद्धि हो जाती है, जिससे रोगों से लडऩे की क्षमता बढ़ती है। आमतौर पर काढ़ा पीने वाला व्यक्ति स्वाइन फ्लू या अन्य बीमारियों की चपेट में आने से बचा रहता है।

jalore:: https://goo.gl/R82kxH::स्वाइन फ्लू की चपेट में आया जालोर संवेदनशील बन रहे आहोर व सांचौर नहीं मिल रहा पुख्ता इलाज
हर यूनिट में दो-दो डॉक्टर शामिल
आयुर्वेद विभाग की ओर से संभागभर में टीमों को भेज रखा है। इसके तहत जोधपुर, जालोर, सिरोही व बाड़मेर में मोबाइल यूनिट भेजी गई है। इसमें दो-दो डॉक्टर एक कंपाउंडर व एक सहायक कर्मचारी शामिल है। टीमों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाने, आयुर्वेद औषधियों का वितरण, जागरूकता के लिए पम्फलेट वितरण आदि कार्य किया जाएगा। इस कार्य को लेकर प्रतिदिन आयुर्वेद विभाग निदेशक व विश्वविद्यालय के कुल सचिव को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
जहां दी दस्तक, वहां पहुंच गए पहले
प्रदेश से भेजी गई टीमों को प्रथम चरण में उन जगहों पर लगाया है, जहां स्वाइन फ्लू दस्तक दे चुका है। अन्य लोगों को इसकी चपेट में आने से बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है तथा काढ़ा पिलाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा रही है। जालोर के भागलभीम, देवड़ा, भीनमाल क्षेत्र में टीम ने काढ़ा पिलाया। स्थानीय स्तर पर भी विभिन्न जगह शिविर लगाकर काढ़ा पिलाया जा रहा है।
जिलों में भेजी है टीम...
विभाग की ओर से प्रत्येक जिलों में टीमें भेजी हैं। प्रथम चरण में हमने ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में टीम भेजी है। जिले के अन्य हिस्सों में स्थानीय स्तर पर आयुर्वेद औषधालय भी काढ़ा ैतैयार कर लोगों को पिलाने का कार्य कर रहे हैं।
- डॉ. गिरधारी शर्मा, आयुर्वेद टीम समन्वयक, जालोर

jalore::: https://goo.gl/R1jwYW::: गुजरात से लाते मशीनरी, टैक्स चोरी कर जेब भर रहे ठेकेदार



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.