Breaking News
recent

लोगों को पिलाया स्वाइन फ्लू काढ़ा

बांदीकुई. राजकीय आयुर्वेदिक औषद्यालय बैजूपाड़ा में उपनिदेशक दौसा रमाकांत शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। उन्होंने बताया कि स्कूली छात्रों सहित 815 ग्रामीणों को यह काढ़ा पिलाया गया। वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी धर्मबोध अवस्थी ने स्वाइन फ्लू रोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू (वातश्लेष्मिक ज्वर) आयुर्वेदिक के हिसाब से संक्रमण रोग है। यह रोग सर्दी के दिनों में अधिक होता है। इससे अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें नाक से पानी आना, नाक बंद होना, गले में खरास, सर्दी-खांसी एवं बुखार, सिर दर्द, थकान, ठण्ड का लगना, बार-बार छींक आना, उल्टी-दश्त एवं पेट में दर्द होना स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं। यह रोग अपने लक्षण सात दिवस में दिखाता है। इससे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इस मौके पर कुबेरसिंह, अखिल अवस्थी, कम्पाउण्डर दिनेशचंद शर्मा, नरपतसिंह, जवाहरलाल अवस्थी, मुरारीलाल जांगिड़, दयाराम मीणा, हरिप्रसाद मीणा, हरिओम मीणा, राजकुमार मित्तल, उम्मेदसिंह एवं राजेन्द्रसिंह भी मौजूद थे।

महेश्वराकलां . राजकीय आयुर्वेद औषधालय की ओर से शनिवार को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश मीना ने बताया कि राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय व श्रीराम उच्च प्राथमिक शिक्षण संस्थान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को काढ़ा पिलाया एवं स्वाइन फ्लू सहित अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कम्पाउडर मुरारीलाल शर्मा, प्रधानाचार्य सीताराम शर्मा, ओमप्रकाश, देवकीमोहन, अर्चनादेवी, अरविंद पंचोली आदि मौजूद थे।

गीजगढ़. ग्राम पंचायत कालाखो अंबाडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को स्वाइन फ्लू से बचाव का काढ़ा पिलाया गया। जगमोहन मीणा ने विद्यालय के बालकों को स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के बारे में बताया। सरपंच राधा मीणा, रमेश शर्मा, विक्रम, वैद्य राजकुमार मीणा आदि मौजूद थे।

पक्षियों के लिए लगाए परिण्डे
भंडाना. युवा दिवस के उपलक्ष्य में बलराम पशु पक्षी सेवा समिति व गायत्री परिवार की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भंडाना में पक्षियों के लिए चुग्गा घर बनाकर परिंडे लगाए गए। उद्घाटन बलराम सेवा समिति के राधेश्याम खंडेलवाल, गायत्री परिवार के रमेश लाटा व रमसा के एडीपीसी सुशील शर्मा ने किया। सुशील शर्मा ने पिता लक्ष्मीनारायण कि स्मृति में प्याऊ लगने की घोषणा की। रमेश लाटा ने बताया कि चुगा घर मे पक्षियों के लिए झूला,स्वीमिंगपूल की व्यवस्था की गई है। देवेश वशिष्ठ ने पक्षियों के लिए चुग्गे की जिम्मेदारी ली। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि बेजुबान जानवरों की सेवा करना पुनीत कार्य है। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद, निरंजन चौधरी, शिवदत्त उपमन आदि थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.