Breaking News
recent

बेसलाइन सर्वे में वंचितों को भी मिलेगी शौचालय की राशि

दौसा ग्रामीण. बेसलाइन सर्वे में वंचित शौचालय के लिए पात्र परिवारों को भी शौचालय निर्माण की राशि का भुगतान मिलेगा। अब जिले के 5 हजार 470 परिवारों का नाम इस सूची में जोड़ा गया है। इसके लिए पंचायत समितियों की ओर से जनवरी माह में सत्यापन के लिए जियो टेगिंग होगी।

 


जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से वर्ष 2012 में कराए गए बेसलाइन सर्वे में जिले में 2 लाख 60 हजार परिवार में से केवल 7 फीसदी परिवार ही शौचालय का उपयोग कर रहे थे। ऐसे में शौचालय से वंचित घरों में सरकार की ओर से 12 हजार रुपए का अनुदान देकर शौचालय निर्माण कराया गया। ऋटिपूर्ण सर्वे के कारण काफी संख्या में लोग शौचालय के लिए पात्र होने के बाद भी वंचित रह गए। ऐसे में जिले को ओडीएफ करने के फेर में प्रशासन की ओर से लोगों को प्रेरित कर शौचालय निर्माण कराया गया।

 

बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वर्ष 2018 में जिला परिषद की ओर से शौचालय के लिए वंचित पात्र परिवारों का सर्वे कराया गया। इसमें दौसा जिले में करीब 16 हजार परिवार मिले। ऐसी स्थिति में गत दिनों इनमें से करीब 30 फीसदी लोगों के नाम स्वच्छ भारत मिशन की वेबसाइट पर सूची में अपडेट किए गए हैं।

 


वहीं जिला परिषद की ओर से सभी विकास अधिकारियों को 31 जनवरी तक सत्यापन के लिए जियो टेङ्क्षगग कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि बेसलाइन सर्वे के दौरान कई ग्राम पंचायतों में तो एक भी शौचालय निर्मित होना नहीं पाया गया। ऐसे में बाद में सर्वे की सूची में से अपात्र लोगों को हटाने में भी प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी।

 

 

10 हजार अभी भी वंचित


जिला परिषद दौसा की ओर से बेसलाइन सर्वे में वंचित शौचालय के लिए पात्र परिवारों का सर्वे कराया गया था। इसमें जिले में करीब 16 हजार पात्र परिवार मिले थे। अब करीब साढ़े पांच हजार परिवारों का नाम वेबसाइट में अपडेट किया गया है। ऐसे में करीब 10 हजार परिवार अभी भी लाभ से वंचित रह जाएंगे।

 

 

लाभान्वित होने वाले परिवार


ब्लॉक संख्या
दौसा 657
बांदीकुई 790
लालसोट 967
लवाण 718
महुवा 1208
सिकराय 1130

 

 

बेसलाइन सर्वे से वंचित परिवारों को शौचालय निर्माण की राशि प्रदान करने के लिए पात्र परिवारों का नाम वेबसाइट पर अपडेट किया गया है। इससे इन परिवारों को भी शौचालय की राशि का भुगतान हो सकेगा।
राजेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी,
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद दौसा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.