अज्ञात चोर ले गए मोबाइल, एलईडी व नकदी
कोटा. उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से सोमवार देर रात अज्ञात चोर 2 लाख रुपए के मोबाइल, एलईडी व नकदी चोरी कर ले गए।
संजय गांधी नगर निवासी जितेन्द्र नागर व उसका पार्टनर शुभम नामा प्रेमनगर तृतीय के निकट तेजाजी के चौक पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं।
न वे पार्टी में आने से पहले कांग्रेसी थे जाने के बाद..हमें कोई
फर्क नहीं पड़ता..
सोमवार रात को करीब 10 बजे वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान रात में करीब दो से ढाई बजे के बीच अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर में ऐंटा लगाकर भीतर प्रवेश किया तथा दुकान में रखे 7 स्मार्टफोन, 20 फीचर फोन, दो एलईडी टीवी व दुकान के गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे दुकान के आसपास रहने वाले लोगों ने उसे मोबाइल पर फोन कर दुकान के शटर टूटा होने की जानकारी दी। इस पर वह और उसका पार्टनर दुकान पहुंचे। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की है।





No comments:
Post a Comment