Breaking News
recent

सांगवान ने इसलिए दिया स्तीफा,गौरीशंकर को सौंपी कमान

चूरू. कलक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केन्द्र में रविवार को राजस्थान राज्य अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ की बैठक हुई। बैठक में प्रदीप कुमार सांगवान ने राजस्थान राज्य अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ चूरू के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और नया जिलाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। सांगवान की अध्यक्षता में जिलाध्यक्ष का चुनाव किया गया। सहायक प्रोग्रामर गौरीशंकर नाई को जिलाध्यक्ष चुना गया। गोविन्द राहण को जिला उपाध्यक्ष, विकास कुमार को नायक सचिव, प्रोमद कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही चूरू से राजेन्द्र प्रजापत, बीदासर से गणेशाराम सहारण, रतनगढ़ से दीपकसिंह विर्बाण, सुजानगढ़ से जितेन्द्र कुमार, राजगढ़ से विकास गोयल को निर्विरोध तहसील अध्यक्ष चुना गया। सुनील बुडानिया, महावीर चारण, संजय कुमार, प्रदीप सांगवान, महेन्द्र सहारण को जिला स्तरीय परामर्श समिति में नियुक्त किया गया। संगठन के संरक्षक नरेश कुमार छिंपी ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान छोटूलाल, अजय, तेजपाल, रमेश, कृष्ण, नवीन, रिंजन, गजेन्द्र, गोविन्द खत्री, पप्पूराम, विजय खेरीवाल, सौरभ सेन, मुरारी आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.